Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सही है नीतीश कुमार का निर्णय, वह राज्यसभा में रहकर बिहार के अधिकारों का संरक्षण करेंगे, बेटा सीखेगा राजनीति के दावपेच
    • नीतीश जाएंगे राज्यसभा, बिहार में सीएम पद पर सस्पेंस
    • मृत्यु भोज पर खर्च होने वाले पैसे से स्कूलों की सुधारी जा रही है स्थिति, राजस्थान के सवाईमाधोपुर के नागरिक हैं बधाई के पात्र
    • देश में भाईचारा और सदभाव के बीच संपन्न हुई होली, पीएम, सीएम पुलिस प्रशासन के साथ ही देश के नागरिक हैं बधाई के पात्र
    • घर बैठे इंटरनेट से मतदान हींग लगे ना फिटकरी रंग चोखा होए
    • कानूनी शिकंजा डीपफेक पर : एआई लेबल और 3 घंटे में हटाना होगा गलत कंटेंट
    • सिर्फ 4 लाख खर्च कर मारुति 800 को बना डाला लेम्बोर्गिनी
    • अनुभव सिन्हा ने दीपिका पादुकोण का किया समर्थन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»236 यात्रियों से भरी टर्किश एयरलाइंस फ्लाइट की कोलकाता में आपात लैंडिंग
    देश

    236 यात्रियों से भरी टर्किश एयरलाइंस फ्लाइट की कोलकाता में आपात लैंडिंग

    adminBy adminFebruary 4, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता 04 फरवरी। काठमांडू से इस्तांबुल जा रही तुर्किश एयरलाइंस की एक फ्लाइट को मंगलवार को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में कुल 236 यात्री सवार थे।

    जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान के पायलट को दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका हुई। इसके बाद पायलट ने तुरंत कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी सूचना दी। सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट को कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया।

    विमान दोपहर 2 बजकर 49 मिनट पर सुरक्षित रूप से कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित रखा गया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल विमान एयरपोर्ट पर खड़ा है और तकनीकी टीम द्वारा उसकी गहन जांच की जा रही है।

    तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट 727 काठमांडू से इस्तांबुल के लिए रवाना हुई थी। तभी पायलट ने कोलकाता के आसमान में इंजन में चिंगारी देखी। फिर पायलट ने तुरंत कोलकाता एटीसी से संपर्क किया और हरी झंडी मिलने पर फ्लाइट ने आपातकालीन लैंडिंग की। फिलहाल विमान की मरम्मत चल रही है और यात्री इंतजार कर रहे हैं।

    एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि यह एक फुल इमरजेंसी लैंडिंग थी और सभी जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

    Emergency Landing Kolkata Airport tazza khabar tazza khabar in hindi Turkish Airlines
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सही है नीतीश कुमार का निर्णय, वह राज्यसभा में रहकर बिहार के अधिकारों का संरक्षण करेंगे, बेटा सीखेगा राजनीति के दावपेच

    March 5, 2026

    नीतीश जाएंगे राज्यसभा, बिहार में सीएम पद पर सस्पेंस

    March 5, 2026

    मृत्यु भोज पर खर्च होने वाले पैसे से स्कूलों की सुधारी जा रही है स्थिति, राजस्थान के सवाईमाधोपुर के नागरिक हैं बधाई के पात्र

    March 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.