Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
    • जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
    • सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
    • मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    • गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
    • मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»फरीदाबाद के अस्पताल में मिला नरकंकाल, 2 साल से बंद था ट्यूबवेल का कमरा
    देश

    फरीदाबाद के अस्पताल में मिला नरकंकाल, 2 साल से बंद था ट्यूबवेल का कमरा

    adminBy adminJanuary 28, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फरीदाबाद 28 जनवरी। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बादशाह खान (बीके) नागरिक अस्पताल परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के ही एक पुराने ट्यूबवेल के कमरे से एक नरकंकाल बरामद हुआ. यह कंकाल करीब दो साल पुराना बताया जा रहा है. हैरानी की बात यह है कि यह शव अस्पताल परिसर के भीतर ही गल गया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. घटना मंगलवार की है. दरअसल, बीके अस्पताल में इन दिनों जीर्णोद्धार (रेनोवेशन) का कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य में जुटे कर्मचारी जमीन के नीचे केबल दबाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए कर्मचारी पास ही मौजूद ट्यूबवेल के एक पुराने और जर्जर कमरे में जा घुसे.

    अंदर घुसते ही वहां पड़े कंकाल को देखकर मजदूरों के होश उड़ गए और वे उल्टे पैर वहां से भागे. तुरंत इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन को दी गई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई. जांच में सामने आया कि यह ट्यूबवेल पिछले दो सालों से खराब पड़ा था. खराब होने के कारण यहां किसी की भी आवाजाही नहीं थी और कमरे का दरवाजा अक्सर बंद ही रहता था. यही कारण है कि यह स्थान किसी की नजर में नहीं आया. पुलिस का अनुमान है कि कंकाल दो साल पुराना है, क्योंकि कमरे की स्थिति और धूल की परतों से साफ था कि इसे लंबे समय से खोला नहीं गया था.

    एक बड़ा सवाल यह था कि शव के सड़ने पर दुर्गंध क्यों नहीं आई? पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह ट्यूबवेल कमरा अस्पताल के शवगृह के बिल्कुल पास स्थित है. शवगृह के नजदीक होने के कारण अक्सर वहां दवाओं और अन्य गंधों का मिश्रण रहता है, संभवतः इसी वजह से स्थानीय लोगों या अस्पताल कर्मियों को शव की दुर्गंध का अहसास नहीं हुआ.

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआईटी-तीन पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार, एसजीएम नगर थाना एसएचओ सुनील कुमार और अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस फिलहाल दो पहलुओं पर जांच कर रही है.

    पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर ईएसआई मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है. बुधवार को इसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि कंकाल की स्थिति ऐसी है कि फिलहाल यह बता पाना मुश्किल है कि वह किसी पुरुष का है या महिला का. इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट के जरिए ही हो पाएगी.

    faridabad haryana tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर

    March 20, 2026

    जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की

    March 20, 2026

    सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.