Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अखिलेश की दादरी रैली नेता और कार्यकर्ताओं में भरा जोश, महरोत्रा ने दावा किया अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री, शाहिद और अतुल के साथ जुटनी लगी भीड़
    • ‘मटका किंग’ की वर्ल्डवाइड प्रीमियर डेट 17 अप्रैल
    • किन्नर महामंडलेश्वर की सभी मांगें है जायज, टीना मां नकली पर रोक लगाएं
    • नाबालिग के नाम पर अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए
    • ‘स्वयंभू’ भारतीय इतिहास के स्वर्णिम काल की एक सच्ची ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है : डायरेक्टर
    • लद्दाख में भगवान बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी बुद्ध पूर्णिमा पर लगेगी
    • दुष्कर्म मामले में लड़की की पहचान उजागर किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने की निंदा
    • पूर्व डीआईजी समेत तीन को भर्ती रिश्वतकांड में कारावास
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»10 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा सरकारी अधिकारी, CBI की रेड में घर से पेटी भरकर पैसा बरामद
    देश

    10 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा सरकारी अधिकारी, CBI की रेड में घर से पेटी भरकर पैसा बरामद

    adminBy adminOctober 18, 2025No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी 18 अक्टूबर। गुवाहाटी में सोमवार की शाम एक हाई-प्रोफाइल भ्रष्टाचार के मामले ने सरकारी सिस्टम की सच्चाई को उजागर कर दिया। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) के कार्यकारी निदेशक और क्षेत्रीय प्रमुख मैसनाम रितेन कुमार सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कोई सामान्य घूसखोरी का मामला नहीं, बल्कि एक बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्ट तंत्र की बानगी है।

    CBI को पहले से ही खबर मिल चुकी थी कि एक सरकारी अधिकारी एक ठेकेदार से मोटी रकम की उगाही करने वाला है। इसके बाद जांच एजेंसी ने 14 अक्टूबर 2025 को एक सुनियोजित ऑपरेशन को अंजाम दिया। जैसे ही एक निजी प्रतिनिधि अधिकारी को ₹10 लाख की रिश्वत सौंप रहा था, टीम ने तुरंत पहुंचकर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।

    गिरफ्तार दूसरा शख्स है विनोद कुमार जैन, जो कोलकाता की निजी फर्म मेसर्स मोहनलाल जैन का प्रतिनिधि बताया गया है। यह रिश्वत NH-37 पर डेमो से मोरन बाईपास तक बन रहे चार लेन सड़क परियोजना में Completion Certificate और समय विस्तार (Extension of Time) दिलाने के नाम पर मांगी गई थी।

    गिरफ्तारी के बाद CBI की टीमें गुवाहाटी, गाजियाबाद और इंफाल स्थित उनके घर और दफ्तरों पर छापेमारी के लिए निकल पड़ीं। तलाशी के दौरान जो कुछ सामने आया, वह भ्रष्टाचार की गहराई को बयान करता है:
    ₹2.62 करोड़ नकद
    दिल्ली-एनसीआर में 9 हाई-एंड फ्लैट्स, 1 ऑफिस स्पेस और 3 प्लॉट
    बेंगलुरु में 1 फ्लैट और 1 प्लॉट
    गुवाहाटी में 4 अपार्टमेंट और 2 प्लॉट
    इंफाल में 2 भूखंड और 1 कृषि भूमि
    6 लग्जरी कारों के दस्तावेज
    लाखों की कीमत वाली 2 ब्रांडेड घड़ियां
    चांदी की सिल्ली, जो संपत्ति की भव्यता को और बढ़ाती है
    इन जब्त सामग्रियों ने यह स्पष्ट कर दिया कि घूसखोरी सिर्फ एक ट्रांजैक्शन नहीं, बल्कि एक सुनियोजित धन संग्रह अभियान था, जो वर्षों से चलता आ रहा था।
    अब गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को गुवाहाटी स्थित विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

    Assam Guwahati Kamrup Metropolita tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अखिलेश की दादरी रैली नेता और कार्यकर्ताओं में भरा जोश, महरोत्रा ने दावा किया अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री, शाहिद और अतुल के साथ जुटनी लगी भीड़

    March 30, 2026

    ‘मटका किंग’ की वर्ल्डवाइड प्रीमियर डेट 17 अप्रैल

    March 30, 2026

    किन्नर महामंडलेश्वर की सभी मांगें है जायज, टीना मां नकली पर रोक लगाएं

    March 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.