Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम
    • मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट
    • जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई
    • पीएम और सीएम दें ध्यान! जनसमस्याओं के समाधान की बजाय कार्य दिवस में क्रिकेट पर चर्चा एवं प्रतियोगिताओं पर लगे रोक
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, तमिलनाडु से लाए श्रीराम यंत्र की स्थापना की
    • गैर सनातनियों को बद्री केदार में नहीं मिलेगा प्रवेश
    • दरोगा ने बचाए 38 छात्र-छात्राएं, स्कूल बस में आग
    • केस से नाम हटाने के लिए पूर्व फौजी से मांगी 20 लाख की रिश्वत, दरोगा निलंबित
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    देश

    प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

    adminBy adminFebruary 7, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 07 फरवरी। प्रयागराज में नाबालिग लड़कियों के ओवा एक्सट्रैक्शन यानी अंडाणु (एग्स) निकालकर बेचने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने रैकेट में शामिल 4 महिलाओं समेत 5 को हिसरात में लिया है। इसमें मां-बेटी, आईवीएफ की एजेंट, महिला और बेटा शामिल है।

    इन पर आरोप है कि इन्होंने एक नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया। उसे आईफोन और 10 हजार रुपए का लालच दिया। फिर उसे शादीशुदा बताकर इंदिरा IVF सेंटर ले गए। वहां नाबालिग के अंडाणु निकलवा दिए। लड़की की मां ने 6 फरवरी को इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
    इसके बाद पुलिस ने पीड़ित की पड़ोसी रिंकी, उसकी बेटी पलक उर्फ जोया, सीमा भारती, हिमांशु भारती और कल्पना भारती को पकड़की पूछताछ शुरू की। इससे पहले जांच में पूरे रैकेट के पीछे एक मुस्लिम महिला की साजिश भी सामने आई थी। पुलिस उसे ट्रेस करते हुए 3 एंगल पर जांच कर रही है।

    डीसीपी ने बताया कि प्रयागराज के फाफामऊ एरिया निवासी नाबालिग की मां ने केस दर्ज कराया है. मामले की जांच शुरू की गई तब संगठित गिरोह का पता चला. पीड़िता एक रेस्टोरेंट में काम करती थी.इसी दौरान दो युवतियों ने उसे मोबाइल खरीदने के लिए पैसे दिलाने का झांसा दिया. इसके बाद गिरोह में शामिल कूपर रोड की महिला सीमा और उसके बेटे हिमांशु के माध्यम से शाहगंज निवासी आईवीएफ सेंटर की रजिस्टर्ड एजेंट कल्पना से मिलवाया. कल्पना ने फर्जी कंसेंट एफिडेविट तैयार कराया.

    पुलिस ने बताया कि सभी ने मिलकर नाबालिग का फर्जी आधार कार्ड और विवाहिता होने का कूटरचित हलफनामा तैयार कराया. इसी आधार पर इंदिरा IVF सेंटर में गैरकानूनी तरीके से एग (अंडाणु) निकलवाए. इसके एवज में किशोरी को 10 हजार रुपए दिए गए.

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि गिरोह ने अन्य लड़कियों के साथ भी इसी तरह की अवैध प्रक्रिया कराई हो सकती है. पुलिस आईवीएफ सेंटर के रिकॉर्ड खंगाल रही है. अब तक कराए गए मामलों की पड़ताल की जा रही है.

    फाफामऊ पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. मामले में मानव तस्करी, धोखाधड़ी और मेडिकल नियमों के उल्लंघन से जुड़ी धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    INDIRA IVF MINOR DECLARED MARRIED MINOR EGGS INDIRA IVF PRAYAGRAJ prayagraj tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पत्नी को बचाने तालाब में कूदा पति, दोनों ने एक साथ तोड़ा दम

    March 19, 2026

    मुआवजा या सांत्वना देने से रुकने वाली नहीं है आग की घटनाएं, जिम्मेदार जड़ों पर करनी होगी चोट

    March 19, 2026

    जलती बस से 30 बच्चों को निकालने वाले दरोगा को केंद्र व प्रदेश सरकार करेें सम्मानित, लापरवाही के लिए आरटीओ के खिलाफ हो कार्रवाई

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.