Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीतीश कुमार और निशांत कुमार को लेकर सवाल उठाने वाले ? राज्यसभा से प्रदेश की राजनीति और विकास पर रहेगी पूरी नजर, पुत्र भी सत्ता का भार संभालने में पीछे नहीं रहेंगे
    • 124 सीटें जीतकर आरएसपी ने अपने नेता बालेन शाह का प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने का रास्ता किया साफ
    • नांगलोई में बेकाबू DTC बस ने सड़क पर लोगों को कुचला, 3 की मौत; गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
    • 10 साल बाद ‘मिस इंडिया अर्थ’ हिंदू धर्म में लौटीं, आतिफ से किया था प्रेम विवाह
    • मधुमक्खियों के हमले में सीओ समेत नौ घायल
    • उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह अपने पालतू कुत्ते के हमले में घायल
    • हमारा डीएनए एक है, सबके पूर्वज हिंदू थे : अवधेशानंद गिरी
    • अग्निवीर भर्ती: 4 चरणों में शारीरिक परीक्षा, इतने मिनट में दौड़ पूरी करने पर मिलेंगे 60 अंक
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बलरामपुर के सपा के पूर्व विधायक व दो सीएमओ पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज
    देश

    बलरामपुर के सपा के पूर्व विधायक व दो सीएमओ पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

    adminBy adminSeptember 17, 2025No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलरामपुर 17 सितंबर। स्वास्थ्य विभाग में करोड़ों रुपये के गबन के मामले में सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) अयोध्या सेक्टर ने पयागपुर (बहराइच) से सपा के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनके पिता राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, गोंडा के तत्कालीन सीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव व डॉ. आभा अशुतोष और गोंडा सीएमओ कार्यालय के प्रधान सहायक रामचंद्र सोनी के विरुद्ध भी गबन और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सभी ने मिलीभगत कर मरम्मत और विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। यह कार्रवाई पयागपुर से भाजपा विधायक सुभाष तिवारी की शिकायत की जांच के बाद की गई है। मुकेश बहुचर्चित एनआरएचएम घोटाले में जेल भी जा चुके हैं। इनके बसपा और कांग्रेस से भी बेहतर संबंध रहे हैं।

    विजिलेंस की जांच में सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में सीएचसी हलधरमऊ और कटरा बाजार में मरम्मत और स्थल विकास के नाम पर गड़बड़ी हुई। तत्कालीन सीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने नियमों को दरकिनार करके बहराइच की आरपी ग्रुप ऑफ कंस्ट्रक्शन से बिना टेंडर काम कराया।

    अवर अभियंता राम मनोहर मौर्या ने 92 लाख रुपये से अधिक का एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा और कार्य की देखरेख भी अनियमित ढंग से कराई। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि आरपी ग्रुप का बैंक खाता पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के पिता राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के नाम पर था। इस खाते से मुकेश ने खुद चार लाख से अधिक रुपये अपने निजी लाभ के लिए प्राप्त किए। गोंडा जिले में भी चिकित्सा उपकरणों और फर्नीचर की मरम्मत में नियमों का पालन नहीं किया गया। निविदा से जुड़ी पत्रावली को कनिष्ठ सहायक रामचंद्र सोनी (वर्तमान में प्रधान सहायक) ने गायब कर दी।

    पूर्व विधायक के लिपिक भाई के खिलाफ भी मुकदमा
    भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व विधायक के भाई अजय कुमार श्रीवास्तव स्वास्थ्य विभाग में ही लिपिक हैं। अभी उनकी तैनाती बाराबंकी में। उनपर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और करोड़ों रुपये के अनियमित व्यय का आरोप है। सतर्कता अधिष्ठान ने उनके विरुद्ध दूसरी एफआईआर आय से अधिक संपत्ति की दर्ज की है। जांच में पता चला कि अजय ने जांच अवधि में केवल 46 लाख 44 हजार 995 रुपये वैध स्रोतों से अर्जित किए। इसी अवधि में उन्होंने चल-अचल संपत्तियों की खरीद और पारिवारिक खर्च पर चार करोड़ से अधिक रुपये खर्च कर दिए। अतिरिक्त खर्च किए रुपये का वह संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सके।

    corruption-case lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नीतीश कुमार और निशांत कुमार को लेकर सवाल उठाने वाले ? राज्यसभा से प्रदेश की राजनीति और विकास पर रहेगी पूरी नजर, पुत्र भी सत्ता का भार संभालने में पीछे नहीं रहेंगे

    March 9, 2026

    124 सीटें जीतकर आरएसपी ने अपने नेता बालेन शाह का प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने का रास्ता किया साफ

    March 9, 2026

    नांगलोई में बेकाबू DTC बस ने सड़क पर लोगों को कुचला, 3 की मौत; गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग

    March 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.