Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट, हथौड़े से किया हमला
    • प्याज के दाम में तेजी फुटकर बाजार में कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंची
    • महिला आयोग की सदस्यों ने किया औचक निरीक्षण, सर्किट हाउस में की महिला जनसुनवाई
    • CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri
    • KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश
    • घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश
    • 2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन
    • गंगा एक्सप्रेस-वे अब यूपी और उत्तराखंड दोनों चुनावी राज्यों को जोड़ेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»भू-उपयोग, लोकेशन व भूखंड के आधार पर कम-ज्यादा देना होगा विकास शुल्क
    देश

    भू-उपयोग, लोकेशन व भूखंड के आधार पर कम-ज्यादा देना होगा विकास शुल्क

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 25, 2026No Comments28 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 25 अप्रैल। अब भू-उपयोग, लोकेशन और भूखंड के क्षेत्रफल के आधार पर विकास शुल्क कम या ज्यादा देना होगा। नगरीय निकाय क्षेत्र बड़े व्यावसायिक भूखंडों के मामले में जहां मौजूदा दर से 10 प्रतिशत ज्यादा वहीं निकाय क्षेत्र के बाहर 20 प्रतिशत कम शुल्क देना होगा। इसी तरह औद्योगिक उपयोग पर 60 प्रतिशत तक कम विकास शुल्क अब लगेगा। निकाय क्षेत्र के बाहर ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं पर भी अब कम विकास शुल्क लगेगा। ऐसे में परियोजना की कुल लागत कम होने से फ्लैट आदि की कीमत घट सकती है। विकास शुल्क घटने से अवैध निर्माण पर भी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

    अभी तक विकास शुल्क की दर आवासीय व्यावसायिक, औद्योगिक या कृषि भू-उपयोग होने और शहरी क्षेत्र से लेकर निकाय क्षेत्र के बाहर एक समान ही था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विकास शुल्क की दरों को भू-उपयोग और लोकेशन के अनुसार व्यावहारिक बनाते हुए आवास एवं शहरी नियोजन के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद ने शुक्रवार को उम्र नगर योजना और विकास (विकास शुल्क का निर्धारण, उहण एवं संग्रहण) (तृतीय संशोधन) नियमावली- 2026 संबंधी अधिसूचना जारी कर दी। संशोधित नियमावली के अनुसार अब स्थान (नगर निकाय सीमा के अंदर या बाहर), भू उपयोग, विकास की स्थिति और भूखंड के क्षेत्रफल के आधार पर विकास शुल्क की दर कम या ज्यादा होगी। कृषि एवं औद्योगिक उपयोग की भूमि पर विकास शुल्क, आवासीय और व्यावसायिक उपयोग की तुलना में कम होगी। इसी तरह नगर निकाय की सीमा के भीतर और उससे बाहर की भूमि पर भी शुल्क की दरों में अब बड़ा अंतर रहेगा। अब 100 वर्गमीटर के आवासीय भूखंड के मामले में विकास शुल्क निकाय सीमा में 50 प्रतिशत कम देना होगा। इसी तरह निकाय सीमा के बाहर ग्रुप हाउसिंग पर 28 प्रतिशत कम शुल्क लगेगा। 30 वर्गमीटर वाले व्यावसायिक भूखंड पर 60 प्रतिशत कम विकास शुल्क देना होगा।

    शोधित व्यवस्था में सर्वाधिक फायदा औद्योगिक उपयोग के मामले में होगा क्योंकि शहरी सीमा में 45 और निकाय सीमा के बाहर 60 की कमी विकास शुल्क में आएगी। कृषि भूमि उपयोग के तहत निकाय सीमा में 34 और उससे बाहर 38 प्रतिशत विकास शुल्क घटेगा। चूंकि अभी ज्यादा शुल्क होने से बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण कराया जा रहा है इसलिए माना जा रहा है कि शुल्क घटने से मानचित्र पास कराए जाने से अनियोजित विकास रुकेगा और प्राधिकरणों की आय बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण परिषद की योजनाओं के बाहर निर्माण के मानचित्र पास कराने पर विकास शुल्क वसूला जाता है। विकास शुल्क की धनराशि का उपयोग सड़क, जलापूर्ति, सीवरेज, स्टार्म वाटर ड्रेनेज, बिजली व अन्य बुनियादी जनसुविधाओं के विकास में किया जाता है।

    विकास शुल्क की दर (रुपये प्रति वर्गमीटर)
    गाजियाबाद – 4165 रुपये
    लखनऊ, कानपुर आगरा- 2462 रुपये
    वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, मुरादाबाद, गजरौला, बरेली, लोनी, मोदीनगर व मुरादनगर 1450 रुपये
    अलीगढ़, गोरखपुर, बुलंदशहर सिकंदराबाद, खुर्जा मुजफ्फरनगर, शामली, खलौती हापुड़ – पिलखुवा, बागपत – बड़ौत- खेकड़ा, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद उन्नाव- शुक्लागंज, पं. दीनदयालनगर 1020 रुपये
    अयोध्या, रायबरेली, बांदा रामपुर, उरई, आजमगढ़ बस्ती, मीरजापुर, बिटूर अकबरपुर – माती, फतेहपुर सीकरी, कोसीकला- छाता- चौमुहानंदगांव, गोवर्धन- राधाकुंड, गढ़मुक्तेश्वर जहांगीराबाद, शिकारपुर शाहजहांपुर 603 रुपये

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    संपत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट, हथौड़े से किया हमला

    August 26, 2026

    प्याज के दाम में तेजी फुटकर बाजार में कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंची

    August 26, 2026

    महिला आयोग की सदस्यों ने किया औचक निरीक्षण, सर्किट हाउस में की महिला जनसुनवाई

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.