Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
    • सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
    • यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
    • फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
    • स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
    • अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
    • सरकार और निर्माणकर्ता असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को दे मुआवजा लेकिन एफआईआर उचित नहीं
    • सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को सरकार दुकानें बनाकर देने के साथ दे आर्थिक मदद, दोषी अफसरों को भी भेजा जाए जेल, एक व्यक्ति को दी जाए नौकरी, बाजार बंद ने स्पष्ट किया कि हर कोई व्यापारी के साथ है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मुरैना में अवैध रेत खनन रोकने पहुंचे वन आरक्षक की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या
    देश

    मुरैना में अवैध रेत खनन रोकने पहुंचे वन आरक्षक की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या

    adminBy adminApril 8, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुरैना 08 अप्रैल। मध्य प्रदेश के मुरैना में रेत माफिया ने अवैध रेत परिवहन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम पर हमला कर दिया. बदमाशों ने वन आरक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचल दिया. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

    दरअसल वन विभाग की टीम आज सुबह अंबाह रेंज क्षेत्र अंतर्गत गश्ती कर रही थी इस दौरान NH 552 पर रेत माफिया ने रथोल का पुरा और रानपुर के बीच वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया, चंबल नदी के ऐसाह घाट से रेत का अवैध खनन और परिवहन हो रहा था, चंबल नदी की रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को रोकने की कोशिश के दौरान वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर को रेत से भरे ट्रैक्टर चालक ने बेरहमी से ट्रैक्टर ट्राली के नीचे कुचल दिया, जिसके बाद रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली का चालक वाहन समेत फरार हो गया, सूचना मिलते ही दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वन आरक्षक को अस्पताल लाया गया लेकिन मौत हो गई

    सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर एएसपी मुरैना ने कहा कि मृतक वन आरक्षक मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर गांव का रहने वाला है. इससे पहले भी मुरैना में वन आरक्षक पर हमला हो चुका है, कई जिलों रेत माफिया वन विभाग की टीम पर हमला कर चुके हैं.

    वन विभाग के गेम रेंज अधिकारी वीर कुमार तिर्की द्वारा दिमनी थाने में दिया गया आवेदन लगा है। इसमें तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है। इनमें ट्रैक्टर मालिक सोनू चौहान और पवन तोमर समेत ड्राइवर विनोद कोरी के नाम हैं। ट्रैक्टर सोनू और पवन ने साझेदारी में खरीदा था।

    आवेदन के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे वन विभाग की टीम सरकारी गाड़ी नंबर MP02 ZA 0821 से गश्त पर निकली थी। टीम में वनकर्मी संदीप, शत्रुघ्न, विनोद, हरकेश और गेम रेंज ऑफिसर वीर कुमार तिर्की थे।

    कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू उर्फ कप्तान कंसाना भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। पुलिस अधिकारियों से मामले में नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

    उन्होंने आरोप लगाया कि दिमनी थाने से मृतक के परिजन को फोन कर जबरन एफआईआर पर साइन करवाए जा रहे हैं।

    वन रक्षक हरकेश गुर्जर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जनकपुर में किया गया। मुखाग्नि उनके चाचा के बेटे सोनू गुर्जर ने दी। हरकेश अपने पीछे पत्नी लवली गुर्जर, दो साल के बेटे तन्मय और 4 साल की बेटी तन्वी को छोड़ गए हैं।

    madhya-pradesh morena tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी

    April 10, 2026

    सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें

    April 10, 2026

    यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े

    April 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.