सहारनपुर, 04 अप्रैल (भा)।सहारनपुर के देवबंद में चाउमीन में मांस के टुकड़े मिलने पर रेस्टोरेंट के बाहर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति को शांत कराया। मामले में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। मामला गत दिवस मजनूवाला रोड स्थित एक रेस्टोरेंट का है।
गुनारसा गांव के रहने वाले उदित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा मैंने 2 अप्रैल को रेस्टोरेंट से चाउमीन खरीदी थी। घर जाकर पैकेट खोलने पर उसमें मांस के टुकड़े मिले। इसके बाद गत दिवस शाम करीब 6 बजे बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता रेस्टोरेंट के बाहर जमा हो गए।
उन्होंने हंगामा करते हुए कहा कि हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान रुद्र मिश्रा, अजय प्रजापति, अनुज सैनी, शिवम सैनी, हिमांशु सैनी और अजय कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मामले में रेस्टोरेंट मालिक मुस्तफा ने कहा कि यह जानबूझकर नहीं हुआ, बल्कि गलती से नॉन-वेज चाउमीन पैक हो गई थी। वहीं, कोतवाली प्रभारी रोजंत त्यागी ने कि रेस्टोरेंट मालिक ने पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार की है। पुलिस को तहरीर मिल गई है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Trending
- दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मिलीं बड़ी खामियां
- अनाहत सिंह को प्रधानमंत्री ने दी बधाई
- आयकर विभाग ने क्रिप्टो परिसंपत्तियों की निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए
- कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
- गंगा में चिकन खाना अपराध नहीं : भुईयां
- राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को भारोत्तोलन में मिले सोना-चांदी
- कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए डीआईजी ने दिए निर्देश
- एलपीजी 10 व 5 किग्रा सिलेंडरों की एक्सप्रेस डिलीवरी सेवा शुरू की

