Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»WhatsApp पर नहीं है DP, तो भी दिखेगी प्रोफाइल फोटो, आ रहा कमाल का फीचर
    टेक्नोलॉजी

    WhatsApp पर नहीं है DP, तो भी दिखेगी प्रोफाइल फोटो, आ रहा कमाल का फीचर

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 3, 2026No Comments19 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वॉट्सएप iOS बीटा वर्जन (26.12.10.71) पर एक नए प्रोफाइल फोटो रिप्लेसमेंट फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर उन संपर्कों के लिए डिफॉल्ट प्लेसहोल्डर (खाली ग्रे आइकन) को हटा देगा, जिन्होंने अपनी डीपी सेट नहीं की है या आपसे छिपा रखी है। इसकी जगह, आपके फोन की एड्रेस बुक या कांटेक्ट लिस्ट में सेव की गई फोटो दिखाई देगी। यह बदलाव केवल आपके डिवाइस तक सीमित रहेगा और सामने वाले की ओरिजिनल सेटिंग्स को प्रभावित नहीं करेगा।

    व्हाट्सएप का मुख्य उद्देश्य यूजर्स के अनुभव को सरल बनाना है। कई बार एक ही नाम के कई कांटेक्ट होने पर बिना फोटो के सही व्यक्ति को पहचानना मुश्किल हो जाता है, लेकिन इस फीचर के रोलआउट होने के बाद यह मुश्किल खत्म हो जाएगी। इसमें अगर आपने अपने फोन में किसी मित्र की फोटो सेव कर रखी है और उसने वॉट्सएप पर DP नहीं लगाई है, तो एप उस सेव की गई फोटो को प्रोफाइल आइकन के रूप में दिखाएगा।

    दो मुख्य स्थितियों में मिलेगा फायदा
    खुद की प्रोफाइल के लिए: अगर आपने अपनी कोई DP नहीं लगाई है, तो आपकी सेटिंग्स में आपको वह फोटो दिखेगी जो आपके फोन के एड्रेस बुक में आपकी प्रोफाइल के लिए सेव है। यह केवल आपको दिखाई देगी।
    अन्य यूजर्स के लिए: अगर किसी कांटेक्ट ने अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स, जैस Nobody के जरिए अपनी फोटो छिपाई है, तब भी व्हाट्सएप आपकी ओर से सेव की गई फोटो को वहां दिखा सकता है। इससे चैट लिस्ट में उन्हें ढूंढना और पहचानना आसान हो जाएगा।

    प्राइवेसी और सुरक्षा का तालमेल
    यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह फीचर आपके डिवाइस की लोकल एड्रेस बुक पर निर्भर करेगा। यह केवल उन्हीं कांटेक्ट्स पर लागू होगा, जिन्हें आपने एड्रेस बुक एक्सेस करने की अनुमति दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह फोटो किसी और को दिखाई नहीं देगी। यह केवल आपके पर्सनल इंटरफेस को बेहतर बनाने के लिए है।

    कब आएगा यह फीचर?
    वर्तमान में, यह फीचर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार iOS के कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। जो यूजर्स टेस्ट फ्लाइट एप के जरिए लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल कर चुके हैं, वे इसे आजमा सकते हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में इसे सभी एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया जाएगा।

    tazza khabar tazza khabar in hindi technology whatsapp-update
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    August 10, 2026

    अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता

    August 10, 2026

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.