Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉर्ड्स में 22 साल से भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं जीता, रविवार को मुकाबला होगा कड़ा
    • पीवी सिंधु पहली बार जापान ओपन के फाइनल में पहुंची
    • फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लखनऊ के 7वीं फेल ठगों ने अमेरिकियों से की अरबों की ठगी; 7 गिरफ्तार
    • विक्रम-1 मिशन भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि : मोदी
    • मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा के लिए फिल्म जगत के दरवाजे खुल गए
    • राजेश खन्ना का बचपन से अभिनेता बनना चाहते थे
    • भट्टा एसोसिएशन के महामंत्री विक्रम राणा रालोद में शामिल
    • शुकतीर्थ में जलभराव की समस्या से परेशान साधु-संतों ने प्रदर्शन किया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लापरवाही में 26 इंजीनियरों पर कार्रवाई,12 निलंबित
    देश

    लापरवाही में 26 इंजीनियरों पर कार्रवाई,12 निलंबित

    adminBy adminMarch 26, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 26 मार्च। ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने जल जीवन मिशन परियोजना के कार्यों में लेटलतीफी, लापरवाही करने वाले 26 इंजीनियरों पर निलंबन, विभागीय कार्रवाई, कारण बताओ नोटिस जैसी कार्रवाइयां की है। निलंबित होने वालों में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और जूनियर इंजीनियर रैंक के 12 अभियंता शामिल हैं। वहीं, चार अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक जांच के निर्देश दिए हैं।

    इसके अलावा कार्यों में धीमी प्रगति को लेकर तीन अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही विभिन्न योजनाओं से शिकायत मिलने के बाद सात इंजीनियरों का तबादला कर दिया गया है। जल निगम ग्रामीण के एमडी राजशेखर ने निलंबन आदेश जारी किए हैं।

    इन पर निलंबन की कार्रवाई
    लखीमपुर खीरी केएक्सईएन अविनाश गुप्ता, जौनपुर के एक्सईएन सौमित्र श्रीवास्तव, गाजीपुर के अएक्सईएन मो. कासिम हाशमी, चंदौली के कार्यवाहक एक्सईएन अमित राजपूत, चंदौली के सहायक अभियंता सीताराम यादव, बिजनौर के सहायक अभियंता अकबर हसन, औरैया के जूनियर इंजीनियर अनुराग गोयल, आजमगढ़ के राजेन्द्र कुमार यादव, बरेली के रूप चन्द्र, बाराबंकी के जूनियर इंजीनियर अवनीश प्रताप सिंह और कुशीनगर के कार्यवाहक खंडीय लेखाकार धर्मप्रकाश महेश्वरी शामिल हैं।

    चार के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश
    विभाग ने चार इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक जांच के आदेश दिए हैं। इसमें शामली के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता फूल सिंह यादव भी शामिल हैं।

    सहायक अभियंता विपिन कुमार वर्मा को प्रतापगढ़ से चंदौली स्थानांतरित कर दिया गया है। रामपुर में तैनात मो. असजद को चंदौली, प्रदीप कुमार मिश्रा को बाराबंकी से बिजनौर, उदयराज गुप्ता को चंदौली से रामपुर, अमित कुमार को शामली से बाराबंकी, चन्द्र बोध त्यागी को मैनपुरी से आजमगढ और जूनियर इंजीनियर अजय कुमार को कौशांबी से आजमगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया है।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up-jal-jeevan-mission uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    लॉर्ड्स में 22 साल से भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं जीता, रविवार को मुकाबला होगा कड़ा

    July 18, 2026

    पीवी सिंधु पहली बार जापान ओपन के फाइनल में पहुंची

    July 18, 2026

    फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लखनऊ के 7वीं फेल ठगों ने अमेरिकियों से की अरबों की ठगी; 7 गिरफ्तार

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.