Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कितने पढ़े लिखे हैं होगा सर्वे सुविधाएं देने हेतु, अधिकारों की प्राप्ति हेतु अनपढ़ और कम पढ़े लिखे को होना होगा एकजुट
    • नेपाल में मौजूद रिटायर सेना के जवान जो आज भी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं उनकी ली जाए मदद
    • पूरी मात्रा में वृक्षारोपण और उनके संरक्षण का अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर लें संकल्प
    • परिवारों की खुशहाली, बच्चों के स्वस्थ पर्यवरण के संतुलन के लिए जरूरी है जीवन में गोरैया
    • राहुल का दावा इस बार यूडीएफ की जीत होगी
    • गंगा में समा रही विक्रमशिला सेतु की मजबूती; 3 पिलर्स की प्रोटेक्शन वॉल टूटी
    • युवराज की मौत पर जवाब से हाईकोर्ट असंतुष्ट
    • आईएसआई के 9 जासूस गाजियाबाद से गिरफ्तार, 5 नाबालिग भी शामिल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»संघ-भाजपा समन्वय बैठक : आउटसोर्स भर्तियों में सुनिश्चित होगा आरक्षण
    देश

    संघ-भाजपा समन्वय बैठक : आउटसोर्स भर्तियों में सुनिश्चित होगा आरक्षण

    adminBy adminMarch 21, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 21 मार्च। प्रदेश में आउटसोर्सिंग के जरिये होने वाली भर्तियों में सरकार आरक्षण का ध्यान रखेगी। कहीं सीमा का उल्लंघन न हो, इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस पर भी नजर रखी जाएगी कि विपक्ष इसे लेकर भ्रम न फैला सके। आरक्षण को लेकर संगठन की ओर से दिए गए फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बातें संघ और भाजपा की शुक्रवार को हुई समन्वय बैठक में कहीं।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार की मौजूदगी में पांच कालिदास मार्ग स्थित सीएम आवास पर हुए मंथन में छह संगठनात्मक क्षेत्रों में की गई समन्वय बैठकों में सामने आए विषयों को रखा गया जिलों में भ्रष्टाचार से जुड़े कुछ मामलों और उसमें अधिकारियों की संलिप्तता की शिकायतों पर सीएम ने कहा कि प्रभारी मंत्री के जरिये इससे शासन और सरकार को अवगत कराया जाए ताकि कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा जाति विशेष को लेकर उपजे विवाद, पंचायत चुनाव पर कोर्ट के रुख और तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। जिला स्तर पर सुनवाई न होने की कार्यकर्ताओं की शिकायत पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संगठन से जुड़े लोगों की शिकायतें अधिकारी सुनें और निस्तारित कराएं।
    प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

    ओबीसी आयोग के गठन पर भी चर्चा
    बैठक में आयोग निगम बोर्ड के खाली पदों पर कार्यकर्ताओं का समायोजन करने के साथ प्रदेश भाजपा की नई टीम के गठन पर भी चर्चा हुई। साथ ही पंचायत चुनाव से पहले ओबीसी आयोग का गठन, क्षेत्रीय अध्यक्षों की तैनाती, सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने समेत अहम विषयों पर विमर्श हुआ।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कितने पढ़े लिखे हैं होगा सर्वे सुविधाएं देने हेतु, अधिकारों की प्राप्ति हेतु अनपढ़ और कम पढ़े लिखे को होना होगा एकजुट

    March 21, 2026

    नेपाल में मौजूद रिटायर सेना के जवान जो आज भी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं उनकी ली जाए मदद

    March 21, 2026

    पूरी मात्रा में वृक्षारोपण और उनके संरक्षण का अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर लें संकल्प

    March 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.