Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डिप्टी सीएम डॉ बृजेश पाठक की तरह अन्य जनप्रतिनिधि भी आकस्मिक निरीक्षण करने लगें तो
    • घोडे-खच्चरों के साथ अत्याचार पर हाई कोर्ट सख्त
    • बेरोजगारी खत्म करने युवाओं को काम देने हेतु रिटायर डॉक्टरों व अफसरों की नौकरी करने पर लगाई जाए रोक
    • जनप्रतिनिधि और एनजीओ सक्रिय हो जाएं तो देश में नकली उत्पादों का बाजार बंद और बिक्री खत्म हो सकती है, संबंधित विभागों की लापरवाही से हर क्षेत्र में उपभोक्ताओं का हो रहा है आर्थिक शोषण
    • हेमकुंड साहेब के कपाट 23 मई को खोले जाएंगे
    • मार्क जुगरबर्ग बन रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ ठगे
    • दारुल उलूम में प्रवेश के लिए 19 तक आवेदन
    • अनुज, आकांक्षा, उमा समेत 52 को अकादमी सम्मान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नक्सल अभियान में घायल जवान से मिले राहुल गांधी
    देश

    नक्सल अभियान में घायल जवान से मिले राहुल गांधी

    adminBy adminMarch 17, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 17 मार्च (हि)। झारखंड में आईईडी ब्लास्ट में घायल कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से राहुल गांधी ने मुलाकात की। लोकसभा में नेता विपक्ष, गत दिवस आरके पुरम में स्थित असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक के घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। गौरतलब है कि झारखंड में नक्सलरोधी अभियान में शामिल अजय मलिक आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गये। ब्लास्ट में उनका बायां पैर उड़ गया। राहुल गांधी ने अजय मलिक के परिवार से भी मुलाकात की और उनका मनोबल बढ़ाया।
    राहुल गांधी ने कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि नक्सलरोधी अभियान में जिस बहादुरी और दृढ़ संकल्प के साथ आपने जिम्मेदारी निभाई, वह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। नेता विपक्ष ने कहा कि ऐसे जाबांजों के कारण ही देश सुरक्षित है। उनका बलिदान और साहस पूरे देश को प्रेरित करता है। गौरतलब है कि झारखंड में, विशेष तौर पर सारंडा के जंगलों में कुख्यात नक्सली नेता मिहिर बेसरा दस्ते की तलाश में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टुकड़ी लगी है। सुरक्षाबलों की टीम घने जंगल में नक्सलियों की तलाश में जुटी है।
    गौरतलब है कि ऐसे ही एक सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ब्लास्ट में उन्होंने अपना पैर गंवा दिया। बावजूद इसके उनका हौसला और देश सेवा का जज्बा उतना ही मजबूती से कायम है। राहुल गांधी ने अजय मलिक के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा कि अजय मलिक का अदम्य साहस और सकारात्मक सोच देश के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है। राहुल गांधी ने पूरे परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
    राहुल गांधी ने कहा कि देश के लिए जान की बाजी लगाने वाले सुरक्षाबल के जवानों का सम्मान और उनका मनोबल बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। अजय मलिक जैसे बहादुर अधिकारी राष्ट्र की ताकत हैं और उनका संघर्ष आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

    Desh New Delhi Rahul Gandhi Meets Soldier Injured in Anti-Naxal Operation tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    डिप्टी सीएम डॉ बृजेश पाठक की तरह अन्य जनप्रतिनिधि भी आकस्मिक निरीक्षण करने लगें तो

    March 17, 2026

    घोडे-खच्चरों के साथ अत्याचार पर हाई कोर्ट सख्त

    March 17, 2026

    बेरोजगारी खत्म करने युवाओं को काम देने हेतु रिटायर डॉक्टरों व अफसरों की नौकरी करने पर लगाई जाए रोक

    March 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.