Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पत्नी के शराब पीने से नाराज पति ने की हत्या, ससुर समेत तीन गिरफ्तार
    देश

    पत्नी के शराब पीने से नाराज पति ने की हत्या, ससुर समेत तीन गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 14, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गढ़मुक्तेश्वर 14 मार्च। कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलड़ी के जंगल में लाकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति, ससुर और एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने बताया है कि समरीन की हत्या से पहले समरीन ने शराब का सेवन किया था, उसकी इस आदत से वह परेशान था।

    तीन दिन पूर्व गांव फुलड़ी के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा मिला था। उसकी शिनाख्त पिलखुवा निवासी समरीन पुत्री नफीस के रूप में हुई थी। पुलिस जांच में उसकी हत्या उसके पति द्वारा करना पाए जाने पर पति आकिब निवासी सिंधावली जनपद बागपत की तलाश की जा रही थी। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

    पुलिस ने आरोपी पति आकिब को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। आरोपी के अलावा पुलिस ने आरोपी के पिता अनीस, साथी आकिब को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आकिब की पांच जनवरी 2026 को समरीन के साथ लव मैरिज हुई थी, आकिब के पिता अनीस इस शादी से खुश नहीं था। पांच मार्च आकिब पुत्र अनीस अपनी पत्नी समरीन व अपने दोस्त आकिब पुत्र महबूब के साथ बहादुरगढ से वापस आ रहे थे। रास्ते में आकिब व उसके दोस्त के द्वारा गांव फुलडी की ईदगाह के पास गन्ने के खेत में छुरी के द्वारा समरीन की गला रेत कर हत्या कर दी थी।

    पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी आकिब ने बताया कि उसकी पत्नी शराब का सेवन करती थी। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। करीब 25 दिन पूर्व नोएडा में शराब पीकर पत्नी ने सड़क पर जमकर बवाल किया था। उसने बताया कि हत्याकांड वाले दिन भी उसकी पत्नी ने जबरदस्ती शराब पीने के लिए कहा और शराब का सेवन कर लिया। इसको देख वह पत्नी को खेत में ले गया और उसके बाद घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।

    Garhmukteshwar tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    August 10, 2026

    अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता

    August 10, 2026

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.