लखनऊ, 14 मार्च (अम)। प्रमुख सचिव खाद्य एवं आयुक्त रणवीर प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में जितनी घरेलू जरूरत है, उतने एलपीजी सिलिंडर हमारे पास उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं 8000 किलोलीटर (80 लाख लीटर) केरोसिन (मिट्टी का तेल) भी प्रदेश को मिला है। इसके वितरण के लिए जिलों से डिमांड मांगी गई है। इसलिए उपभोक्ता घबराहट में आकर खरीद के लिए लाइन में न लगें।
रणवीर प्रसाद ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त मात्रा में डीजल-पेट्रोल भी उपलब्ध है। एलपीजी सिलिंडरों की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी की व्यवस्था है। इसलिए एजेंसियों पर लाइनें लगाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी एजेंसी ने घरेलू सिलिंडरों को किसी व्यावसायिक संस्थान को दिया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। हर जिले में नजर रखी जा रही है। इसलिए घरेलू सिलेंडरों के वितरण में ओटीपी की व्यवस्था का शत-प्रतिशत पालन करें।
उधर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 11 मार्च को 7.5 लाख सिलिंडरों की बुकिंग हुई, जबकि वितरण 6.60 लाख सिलिंडरों का हुआ। वहीं, आम दिनों में 11 लाख तक की बुकिंग और 8 लाख सिलिंडरों की डिलीवरी होती थी।
Trending
- समलैंगिक संबंधों के बारे में सरकार ले निर्णय लंबित मामलों का हो निस्तारण
- पासपोर्ट को माना जाए नागरिकता का सबूत
- वाजपेयी जी डीजे संचालकों से पहले आम नागरिकों की परेशानियों को ध्यान में रखा जाए
- पशुओं का इंजेक्शन सात साल के बच्चे को लगाने से गई जान
- अवैध रूप से पिलाई जा रही थी स्नूकर क्लब में शराब
- कायाकल्प होगा पांच प्रमुख चौराहों का
- बेरोकटोक चल रहे बेसमेंट में नर्सिंग होम
- शिक्षक नेता एमएलसी श्रीचंद का एमएम कॉलेज में हुआ भ्रमण

