Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
    • खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
    • जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»Xiaomi का नया टैबलेट लॉन्च
    टेक्नोलॉजी

    Xiaomi का नया टैबलेट लॉन्च

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 10, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 10 मार्च। Xiaomi ने भारत में अपना नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Xiaomi Pad 8 के नाम से पेश किया है। इस टैबलेट में कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। टैबलेट 11.2 इंच की 12-बिट डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही टैबलेट में स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर की पावर मिल रही है जो इसे और भी खास बना देती है। अगर आप अपने पुराने बजट लैपटॉप की खराब परफॉर्मेंस से परेशान हैं तो ये टैबलेट आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। चलिए Xiaomi Pad 8 के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत और भारत में अवेलेबिलिटी के बारे में जानते हैं…
    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi Pad 8 में आपको 11.2 इंच की 12-बिट डिस्प्ले मिल रही है जिसका रिज़ॉल्यूशन 3.2K (3200×2136 पिक्सल) है। साथ ही ये टैबलेट HDR10+ के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी ऑफर कर रहा है। टैबलेट में डॉल्बी विजन और HDR विविड सपोर्ट भी मिल रहा है।
    टैबलेट में पावरफुल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर देखने को मिल रहा है, जिसके बारे में Xiaomi का कहना है कि ये Pad 7 की तुलना में 32 प्रतिशत बेहतर CPU परफॉर्मेंस और 50 प्रतिशत से ज्यादा बेहतर GPU परफॉर्मेंस दे सकता है। इतना ही नहीं इसमें आपको LPDDR5T मेमोरी और UFS 4.1 स्टोरेज भी मिल रही है।
    टैबलेट में 9,200mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है, जिसके बारे में Xiaomi का कहना है कि ये अब तक किसी टैबलेट में दी गई सबसे बड़ी कैपेसिटी है। साथ ही इस टैबलेट में आपको 45W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और बॉक्स में 67W का चार्जर मिलता है।
    साथ ही इस टैबलेट में एक साथ दो एप चलाने के लिए एक वर्टिकल स्प्लिट-स्क्रीन लेआउट, बैकग्राउंड में कैलकुलेटर या चैट विंडो जैसे सेकेंडरी टूल खुले रखने के लिए एक हॉरिजॉन्टल कॉम्पैक्ट व्यू और एक वर्कस्टेशन मोड भी मिलता है जो डॉक को बड़ा करता है और ज़्यादा डेस्कटॉप जैसा इंटरफेस लाता है।
    कीमत की बात करें तो भारत में Xiaomi Pad 8 की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 8GB + 128GB बेस मॉडल मिलता है। टैबलेट का 12GB + 256GB वेरिएंट 36,999 रुपये में और नैनो-टेक्सचर वेरिएंट 38,999 रुपये में आता है।
    इतना ही नहीं Xiaomi ने एक खास क्रिएटर एडिशन भी पेश किया है जो फोकस पेन प्रो को बंडल करता है, जिसकी कीमत स्टैंडर्ड डिस्प्ले के लिए 41,999 रुपये और नैनो-टेक्सचर वर्जन के लिए 43,999 रुपये से शुरू होती है। SBI क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है।

    Desh New Delhi tazza khabar tazza khabar in hindi technology Xiaomi launches new tablet
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

    August 25, 2026

    खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण

    August 25, 2026

    जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.