Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास करने वाले युवा अपने परिवार और देश का नाम करेंगे रोशन, स्वर्णिम विकास में योगदान और जरुरतमंदों को प्रेरणा देकर बढ़ाएंगे आगे
    देश

    लोकसेवा आयोग की परीक्षा पास करने वाले युवा अपने परिवार और देश का नाम करेंगे रोशन, स्वर्णिम विकास में योगदान और जरुरतमंदों को प्रेरणा देकर बढ़ाएंगे आगे

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 7, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी के आए परिणाम काफी आशाजनक तो हैं ही जिन बच्चों ने इनमें सफलता पाई है उनके पारिवारिक माहौल और अनुशासन से सीख लेकर मध्यम और गरीब उन परिवारों के बच्चे जो हमेशा यह कहते सुने जाते हैं कि सुविधा नहीं है हम कैसे आगे बढ़ें। इस परीक्षा में पास हुए लोगों की दिनचर्या का मनन कर वो अपने लिए आगे का मैदान तय कर सकते हैं।
    इस परीक्षा में शामली में पुलिस ट्रेनी आस्था जैन तो मेरठ मेडिकल कॉलेज में क्लर्क की पुत्री गाजीपुर गांव की रहने वाली २४ वर्षीय वंशिका कंकरखेड़ा की पुलकिता अंजना तो कहीं किसान के बेटे तो कुछ सुविधाविहीन परिवार से जुड़े खेतों की पगडंडियों पर भागदौड़ करते सामान्य माहौल में शिक्षा प्राप्त करने वाले पहले या दूसरे प्रयास में आईएएस बन गए। इस परीक्षा में जोधपुर से एमबीबीएस अनुज अग्निहोत्री ने देश में टॉप किया तो अपने प्रदेश के अनेक नौजवानो ने अपने मां बाप से लेकर शहर और गांव का नाम रोशन किया। क्योंकि यह परीक्षा कोई मामूली नहीं होती। इसमें पास होने के बाद समाज के लिए कुछ करने का मौका आपके लिए होता है तो वहीं सामान्य परिवारों की बेटी बेटों की शादी अपने परिवार में करने के लिए राजनेता और उद्योगपति लाललियत रहते हैं
    मैंने देखा कि इस नौकरी में आने के बाद गरीब अमीर और जाति के बंधन खत्त्म हो जाते हैं। इन्हें कुछ करने और अपने मन से जीवन जीने का अवसर मिलता है। इनके मां बाप और परिवार का मान सम्मान बढ़ जाता है। परीक्षा परिणाम में बेटियों ने भी अपने परिवार का नाम रोशन किया है। ऐसे परिवारों के बच्चे जो इसमें पास हुए कोई कहीं कलेक्टर होगा तो कोई इनकम टैक्स कमिश्नर कोई एसएसपी बनकर प्रमुख पदों के साथ ही मंत्रालय में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर काम करेंगे। जहां वह समाज का भला करने में सक्षम होंगे। हम सोशल मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई के इस कथन से सहमत हैं कि समाज में जितना काम यह पास छात्र कर सकते हैं उतना तो कोई बड़ा राजनेता भी नहीं कर सकता क्योंकि वह वह नीतियां बना सकते हैं लेकिन लागू करने देश के समग्र विकास में अनुज अग्निहोत्री पुलकिता वंशिका तुषार गिरी प्राची हर्ष नेहरा जैसे युवा अधिकारी कर सकते हैं। हम सभी परीक्षा पास करने वाले नौजवानों की प्रगृति और खुशहाली की कामना करते हुए इनके परिवारों को बधाई देते हुए यह आशा करते हैं कि वो अपने आसपास के बच्चों को प्रोत्साहन देकर अपने बच्चों से उनकी कांउसिलिंग कराकर उन्हें आगे बढ़ने का मौका देंगे। क्योंकि कई लोग ऐसे होते हैं जो बिना किसी सपोर्ट के अपने कठिन मार्ग को पार करते हैं और कई ऐेसे होते हैं कि जिन्हें थोड़ी सी रोशनी दिखाई जाए तो वो उसका सहारा लेकर आगे बढ़ जाते हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे बच्चे इस परीक्षा को पास कर देश के विकास में भूमिका निभाएंगे। इनमें से कुछ जो विदेश चले जाते हैं वो वहां जाकर भी देश का झंडा फहराने में पीछे नहीं रहेंगे।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.