Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत में बदलेगी ‘रुपये’ की सूरत! कागज की जगह प्लास्टिक के होंगे नोट, जानें क्या है RBI का प्लान
    • यूपी: पूरे प्रदेश में हुई बरसात से गिरा पारा, आज इन 58 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; जारी हुए पूर्वानुमान
    • सौतेले भाई व मामा ने दुपट्टे से घोंटा गला, बाइक पर बीच में बैठाकर ले गए, बाग में छिपाया शव
    • मासूम को आठ बार जमीन पर पटका, विचलित करने वाली सीसीटीवी फुटेज देख कांप गई रूह
    • सतीश शर्मा के साथ ही रिश्वत देने की कोशिश करने वाले ठेकेदार की भी हो जांच, पूर्व में इसका क्या इतिहास रहा है
    • हिन्दी पत्रकारिता दिवस : संगठन और संबंधों की शक्ति को पहचान सम्मान और गौरव बनाए, मीडिया की संख्या और ताकत बढ़ रही है, कमजोर क्यों हो रहे हैं हम
    • अब किसी ग्रिप टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना होगा : साई सुदर्शन
    • 200 साल में रुप बदलती पत्रकारिता और चुनौतियां बढ़ गई हैं इनका मुकाबला समृद्ध सोच से ही किया जा सकता है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»60 साल का इंतजार खत्म, कटड़ा में शंकराचार्य मंदिर का निर्माण शुरू
    देश

    60 साल का इंतजार खत्म, कटड़ा में शंकराचार्य मंदिर का निर्माण शुरू

    adminBy adminFebruary 19, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कटड़ा (जम्मू) 19 फरवरी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कटड़ा में श्री शंकराचार्य मंदिर का शिलान्यास किया। करीब साढ़े तीन दशक के लंबे इंतजार के बाद अब मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने जा रहा है। 31.51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस मंदिर का वित्तपोषण श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड करेगा।

    यह परियोजना मूल रूप से 1960 के दशक में परिकल्पित की गई थी। इस परियोजना के सपने को साकार करने का कार्य श्राइन बोर्ड ने 1990 के दशक में शुरू किया था

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पीढ़ियों से चला आ रहा इंतजार आज समाप्त हुआ है। जम्मू-कश्मीर और देश इस दिन को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक धार्मिक परियोजना नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और स्थानीय विकास को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम है।

    एलजी मनोज सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा, “दशकों पहले जो सपना देखा गया था, उसे साकार करने का सौभाग्य हमें मिला है। यह मंदिर आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ करेगा।” उन्होंने स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर के भीतर 50 व्यावसायिक दुकानें बनाई जाएंगी, जिन्हें उस भूमि के मालिकों को आवंटित किया जाएगा, जिन्होंने इस पवित्र उद्देश्य के लिए अपनी भूमि दान की है। इससे स्थानीय परिवारों को स्थायी आजीविका का अवसर मिलेगा।

    कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल ने रियासी और आसपास के क्षेत्रों की स्वयं सहायता समूह (सहज ) से जुड़ी महिला उद्यमियों से भी संवाद किया। उन्होंने घोषणा की कि पूजा सामग्री और प्रसाद की वार्षिक खरीद को वर्तमान 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 12 करोड़ रुपये किया जाएगा।

    एलजी ने कहा कि यह पहल स्थानीय महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी और कटड़ा-रियासी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री शंकराचार्य मंदिर परिसर न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

    jammu-and-kashmir katra lg-manoj-sinha shankaracharya-temple tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    भारत में बदलेगी ‘रुपये’ की सूरत! कागज की जगह प्लास्टिक के होंगे नोट, जानें क्या है RBI का प्लान

    May 31, 2026

    यूपी: पूरे प्रदेश में हुई बरसात से गिरा पारा, आज इन 58 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; जारी हुए पूर्वानुमान

    May 31, 2026

    सौतेले भाई व मामा ने दुपट्टे से घोंटा गला, बाइक पर बीच में बैठाकर ले गए, बाग में छिपाया शव

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.