गाजियाबाद/मुरादनगर, 18 फरवरी। थाना परिसर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष अंकित कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं और प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी होली और रमजान के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना था। थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी और सभी लोग पारंपरिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाएंगे। थानाध्यक्ष ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि त्योहारों की आड़ में हुड़दंग करने वाले या शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या आपत्तिजनक टिप्पणी से माहौल खराब होने से रोकना है।
थानाध्यक्ष ने अपील की कि रमजान और होली के दौरान सभी नागरिक एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। बैठक के अंत में सभी गणमान्य नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि मुरादनगर में त्योहारों को शांतिपूर्ण और हर्षाेल्लास के साथ संपन्न कराया जाएगा।
Trending
- पत्नी ने गिफ्ट की थार, उसी में पति ने कर दी हत्या, फिर नहर में फेंकी लाश
- अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर
- कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
- दोषी अफसरों को भेजा जाए जेल, आवास विकास के 45 अफसरों को बचाने के लिए व्यापारियों के खिलाफ षडयंत्र का हिस्सा हो सकती है कार्रवाई, जनप्रतिनिधि दें ध्यान
- आकस्मिक आपदाओं को रोकने हेतु पहाड़ों में हो रहे बदलावों पर ध्यान देना
- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी
- मेरठ के कर्ण शर्मा बने यूपी टी- 20 लीग के सबसे महंगे क्रिकेटर, कानपुर सुपरस्टार ने 23 लाख रुपए में खरीदा
- राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पुराने आई-कार्ड फिर हुए मान्य

