Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पड़ोसी के सेफ्टिक टैंक में गिरकर मासूम भाई-बहन की मौत
    • सरकार और अभिभावक बच्चों को अनुशासित स्वस्थ तो फिर शिक्षक सस्पेंड क्यों
    • दिल्ली सरकार जल्द ही ईवी पॉलिसी 2.0 लागू करने की तैयारी में
    • इमरान खान के अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्रिकेट कप्तानों को अदालत का सहारा भी लेना चाहिए
    • अखिलेश यादव को संघ में जाने और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आने का यूपी सीएम ने दिया सुझाव
    • जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते नौकरशाह : माता प्रसाद पांडेय
    • गुरुग्राम के चार्टर्ड अकाउंटेंट पति ने ही की थी बैंककर्मी पत्नी की हत्या, कैंची से किए 6 वार, दो माह की प्रेग्नेंट थी महक
    • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 19 मार्च को अयोध्या आएंगी, 400 श्रमिकों को करेंगी सम्मानित : नृपेंद्र मिश्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»थाने में पत्नी को प्रेमी के हवाले पर लौट गया पति
    देश

    थाने में पत्नी को प्रेमी के हवाले पर लौट गया पति

    adminBy adminFebruary 18, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत 18 फरवरी। दो बच्चों की मां ने अपनी उम्र से दो साल छोटे प्रेमी युवक से मंदिर में शादी रचा ली। वह कोतवाली में ही अपने पति के सामने प्रेमी संग शादी करने की जिद पर अड़ गई थी। समझाने के बाद भी नहीं मानी तो पति ने महिला को प्रेमी के सिपुर्द करते हुए कहा कि अब इसके संग ही रहना । उन दोनों की दोस्ती फेसबुक से हुई थी। कोतवाली से जाने से पहले मिटाई बांटी गई।

    मुजफ्फरनगर के पीनना गांव निवासी 23 वर्षीय सोनी की शादी तीन साल पहले सहारनपुर के देवबंद के गाँव जड़ौदा जट के पीरू के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। महिला अनुसूचित जाति से है। महिला की करीब एक साल पूर्व बागपत कोतवाली के अग्रवाल मंडी टटीरी के कश्यप बिरादरी के 21 वर्षीय हरीश से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हो गई थी। दोनों मोबाइल पर काल करने लगे थे। प्रेम प्रसंग इतना बढ़ा कि महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर तीन बार प्रेमी के घर पहुंची और संग रहने की जिद पर अड़ गई। हरीश के स्वजन ने हर बार समझा बुझाकर वापस भेजा। इसके बाद भी उन दोनों की मोबाइल पर बातचीत जारी रही।

    मंगलवार सुबह महिला सोनी एक बार फिर ट्रेन में सफर कर प्रेमी के घर पहुंची, कहा कि अब वापस नहीं जाएगी। थोड़ी देर बाद ही महिला का पति पीरू और मायकेवाले वहां पहुंच गए। उनके बीच काफी नोकझोंक हुई। पीरू ने पुलिस को फोन करके बुलाया। पुलिस महिला के प्रेमी हरीश को कोतवाली ले गई। महिला भी वहां पर पहुंची और प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड गई। महिला का पति एवं अन्य लोग कोतवाली पहुंचे। युवक के परिवार की महिलाएं भी पहुंच गई।

    पुलिस ने घंटों उनका सुलह-समझौते का प्रयास किया, लेकिन महिला व उसका प्रेमी एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद पति पीरू ने अपनी पत्नी को यह कहते हुए प्रेमी के सिपुर्द कर दिया कि अब इसी के साथ रहना…। यह बोलकर महिला का पति और अन्य लोग वापस घर लौट गए। इसके बाद युवक के स्वजन ने कोतवाली में ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। उन दोनों ने अपनी मर्जी से साथ रहने की इच्छा जाहिर करते हुए पुलिस को लिखकर दे दिया । इसके बाद पुलिस ने मर्जी के अनुसार जाने दिया। देर शाम दोनों ने कस्बे के ही मंदिर में शादी रचाई। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि शादीशुदा महिला की युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, वह दोनों एक साथ रहना चाहते हैं। यह लिखकर पुलिस को देकर चले गए।

    baghpat tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पड़ोसी के सेफ्टिक टैंक में गिरकर मासूम भाई-बहन की मौत

    February 18, 2026

    सरकार और अभिभावक बच्चों को अनुशासित स्वस्थ तो फिर शिक्षक सस्पेंड क्यों

    February 18, 2026

    दिल्ली सरकार जल्द ही ईवी पॉलिसी 2.0 लागू करने की तैयारी में

    February 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.