Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अपना व्यापार बचाने हेतु सभी दलों के नेताओं से सहयोग लें सेंट्रल मार्केट के लोग, पहले भी नीति के विपरीत कुछ फैसले होते रहे हैं नजीर ना माने जाने की शर्त पर
    • अगले 3 महीनों में बेकार हो सकते हैं फोन कॉल और ईमेल!
    • सही है सुप्रीम कोर्ट का निर्णय, डिफाल्टरों को फायदा और बिल्डरों का पिछलग्गू बनी रेरा को बंद करना ही सही है, उपभोक्ता हित में और पात्रों को रहने के लिए आवास उपलब्ध कराने की सरकारी मंशा साकार हो, आवास विकास, प्राधिकरण और नगर निगम पहले की तरह डीएम के
    • ‘नागबंधम’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ती जा रही है
    • तमन्ना भाटिया और जुनैद खान की थ्रिलिंग डेट नाइट हॉरर फिल्म ‘रागिनी 3’ का ऐलान
    • टी-20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे ने 23 रन से हराया
    • आधे-अधूरे नेशनल एक्सप्रेसवे पर टोल कम लिया जाएगा
    • अरावली को छूने की अनुमति नहीं देंगे : सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अपना व्यापार बचाने हेतु सभी दलों के नेताओं से सहयोग लें सेंट्रल मार्केट के लोग, पहले भी नीति के विपरीत कुछ फैसले होते रहे हैं नजीर ना माने जाने की शर्त पर
    देश

    अपना व्यापार बचाने हेतु सभी दलों के नेताओं से सहयोग लें सेंट्रल मार्केट के लोग, पहले भी नीति के विपरीत कुछ फैसले होते रहे हैं नजीर ना माने जाने की शर्त पर

    adminBy adminFebruary 13, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारी अपना व्यापार और प्रतिष्ठान बचाने के लिए एडी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं। भाजपा नेता नरेंद्र राष्ट्रवादी का कहना है कि १४ फरवरी की आम सभा में व्यापार संगठनों के लोग शामिल होंगे। तो व्यापार बचाओ संघर्ष समिति की ओर से पूर्व पार्षद सतीश गर्ग का कहना है कि सभी व्यापारियों को एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। जहंा तक इन दोनों नेताओं का मामला है इनकी बात सही है। यह भी सही है कि इस समय सभी दलों के नेताओं को सहयोग देने के लिए सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ खड़ा होना चाहिए था वो नजर नहीं आ रहा है। बीते दिनों खबर पढ़ी कि भाजपा नेताओं पर भड़के सेंट्रल मार्केट के व्यापारी। अवहेलना पर नाराजगी जतानी जरुरी है लेकिन व्यवस्थाओं को बचाने के लिए भाजपा या अन्य दलों के नेताओं पर भड़कने की बजाय व्यापार और प्रतिष्ठान बचाने पर ध्यान देना चाहिए। मेरा मानना है कि व्यापारियों को एकजुट होकर आवास विकास के अधिकारियों की बातों में ना आकर प्रशासन शासन अदालत स्तर पर प्रयास करना होगा। जब हमारी रोटी रोजी पर सवाल उठ गए हैं तो जिस समय यह निर्माण हुए उस समय के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होने की बात कही जा रही है उन पर तुरंत कार्रवाई के लिए अफसरों व नेताओं से मिलकर वर्तमान आवास विकास के अधिकारियों की नाक के नीचे अवैध निर्माण चल रहे हैं उनके खिलाफ इन्हें जिम्मेदार मानते हुए इनहें भी कार्रवाई के दायरे में लाना चाहिए। सभी दलों के नेताओं से संपर्क कर अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए विधानसभा लोकसभा में सवाल उठवाकर गलती माफ कर नियमों में बदलाव या छूट देकर सरकार ऐसा रास्ता निकाले जिससे व्यापारियों के प्रतिष्ठान बचे रहे। मैं समझता हूं कि जनप्रतिनिधि भी समस्याओं को जानते हैं। वो कोई ना कोई रास्ता जरुर खोजेंगे क्येांकि जब जनसमूहों की मांग पर कानूनों में बदलाव होता है और रोक भी लगती है तो व्यापारी जनप्रतिनिधि प्रयास करें तो कोई ना कोई हल निकलेगा ही क्योंकि असंभव नहीं। जहां तक मुझे लगता है सभी व्यापारियों को रालोद सांसद राजकुमार सांगवान, राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, सपा विधायक शाहिद मंजूर व रफीक अंसारी व कैंट विधायक अमित अग्रवाल से मिलकर यह आग्रह किया जाए कि संयुक्त मांग पत्र बनाकर सीएम राज्यपाल केंद्रीय नेताओं से आग्रह किया जाए कि दुकानों के टूटने से कई परिवार बर्बाद हो जाएंगे इसलिए इन्हें बचाने का रास्ता निकाला जाए। तो शासन के कई आदेशों में लिखा जाता है कि इसे नजीर ना माना जाए तो जब नियमों के विपरीत कुछ काम हो सकते हैं तो फिर आम आदमी के हित में निर्णय क्यों नहीं हो सकता।
    अधिकारियों के बारे मेें कुछ नहीं कहा जा सकता। पुराने निगार सिनेमा और दिल्ली रोड स्थित एक समाचार पत्र के बारे में जो निर्णय लिए गए थे वो नियमों के विपरीत जाकर हुए लेकिन जानकारों का कहना है कि इसमें लिख दिया गया कि इन्हें नजीर ना माना जाए। व्यापारी नेता इन्हें खोजकर न्याय की मांग करे तो सही होगा। भाजपा पर भड़कने से कुछ होने वाला नहीं है।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अगले 3 महीनों में बेकार हो सकते हैं फोन कॉल और ईमेल!

    February 13, 2026

    सही है सुप्रीम कोर्ट का निर्णय, डिफाल्टरों को फायदा और बिल्डरों का पिछलग्गू बनी रेरा को बंद करना ही सही है, उपभोक्ता हित में और पात्रों को रहने के लिए आवास उपलब्ध कराने की सरकारी मंशा साकार हो, आवास विकास, प्राधिकरण और नगर निगम पहले की तरह डीएम के

    February 13, 2026

    ‘नागबंधम’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ती जा रही है

    February 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.