Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
    • आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं
    • 380 उड़ानें लेट, 16 रद्द, 15 डायवर्ट, भारी जाम
    • विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
    • खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
    • जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गांवों-शहरों की बदलेगी सूरत, तहसीलों में बनेंगे हेलीपैड, कई पुलों का होगा निर्माण
    देश

    गांवों-शहरों की बदलेगी सूरत, तहसीलों में बनेंगे हेलीपैड, कई पुलों का होगा निर्माण

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 12, 2026No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 12 फरवरी। राज्य सरकार यूपी की सूरत बदलने पर 94 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। सभी तहसीलों व ब्लाकों में एक-एक हेलीपैड बनाए जाएंगे। धार्मिक शहरों में बेहतर सुविधाएं देने के साथ ही गेस्ट हाउस बनेंगे। तहसील व ब्लाक मुख्यालय की सड़कें दो लेन होंगी। शहरों में जरूरत के आधार पर बाईपास, रिंग रोड और फ्लाई ओवर बनेंगे। इससे प्रदेश की एक नई तस्वीर उभरकर सामने आएगी।

    13 फीसदी की वृद्धि की गई पिछले साल के मुकाबले
    वहीं धार्मिक महत्व वाले स्थानों की सड़कें चौड़ी होंगी। चीनी मिलों के साथ उद्योगों को जाने वाली सड़कें भी चौड़ी होंगी। बुंदेलखंड क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए 150 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यूपी में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने और बेहतर सुविधाएं देने के लिए 27103 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पिछले साल की अपेक्षा 13 फीसदी की वृद्धि की गई है।

    धार्मिक और पर्यटन वाले शहरों में सर्किट हाउस
    धार्मिक और पर्यटन वाले शहरों में नए सर्किट हाउस के लिए 75 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है। वहीं पुराने सर्किट हाउस के रख-रखाव के लिए पांच करोड़ रुपये दिए जाएगे। अधिकारियों के लिए 10 करोड़ रुपये से हास्टल और ट्रांजिट हास्टल बनेंगे। बजट पर धार्मिक स्थलों और पर्यटन पर खास फोकस किया गया है ।

    लखनऊ समेत छह शहरों में मंडलीय कार्यालय
    लखनऊ, कानपुर, मेरठ और मुरादाबाद में मंडलीय एकीकृत कार्यालय के लिए 80 लाख रुपये खर्च होंगे।

    शहरी क्षेत्रों यानी नगर निकाय वाले क्षेत्रों में 26514 करोड़ रुपये खर्च कर लोगों बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। स्वच्छ भारत मिशन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 189 निकायों में 1100 ब्लाकों में पब्लिक, कम्युनिटी और पिंक शौचालय बनाए जाएंगे। केंद्र के 10 लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, बरेली, झांसी, सहारनपुर व मुरादाबाद और राज्य स्मार्ट मिशन में सात शहरों अयोध्या, फिरोजाबाद, गोरखपुर, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन, मेरठ व शाजहांपुर में काम कराए जाएंगे।

    सड़कों और पुलों की सुविधा
    ● शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के साथ पुलों के निर्माण के लिए 34468 करोड़ रुपये
    ● शहरी क्षेत्रों में सड़क निर्माण पर 551.53 करोड़
    ● पुल निर्माण पर 156.58 करोड़ रुपये होंगे।
    ● पीडब्ल्यूडी के भवनों में 13 करोड़ से सोलर रूफटॉप लगेंगे।
    ● सभी तहसीलों व ब्लाकों में 40 करोड़ से हेलीपैड बनेंगे।
    ● औद्योगिक, लॉजिस्टिक पार्क जाने वाली सड़कें 300 करोड़ रुपये में चौड़ी होंगी।

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi UP Budget 2026 uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी

    August 25, 2026

    आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं

    August 25, 2026

    380 उड़ानें लेट, 16 रद्द, 15 डायवर्ट, भारी जाम

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.