वाराणसी, 10 फरवरी। पिसौर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा चौथी कक्षा की दो सगी बहनों समेत चार छात्राओं के साथ छेड़खानी की हदें पार करने की गत दिवस सनसनीखेज घटना सामने आई। मानीटर बनाने, अच्छा नंबर दिलवाने व टाफी का लालच देकर कई दिनों से की जा रही ज्यादती से आजिज बच्चियों ने अपने स्वजन को जानकारी दी तो आक्रोश भड़क उठा। गुस्साए स्वजन व ग्रामीण विद्यालय पहुंच आए और प्रधानाध्यापक को उनके ही कमरे में पीटते हुए तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा।
पार्षद गोविंद ने शिवपुर थाना को घटनाक्रम की सूचना दी तो डीसीपी प्रमोद कुमार कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपित प्रधानाध्यापक को वहां से बमुश्किल सुरक्षित निकाला जा सका। शिवपुर पुलिस ने पाक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया। बवाल के बीच डरे-सहमे बच्चे स्कूल से भाग निकले। बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने आरोपित प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। एसडीएम सदर नितिन सिंह भी मौके पर पहुंचे थे।
आरोपित प्रधानाध्यापक पद्माकर सिंह सुबह साढ़े आठ बजे अपने कमरे में बैठे थे। स्कूल में पठन-पाठन व्यवस्था जारी थी, तभी छह-सात महिलाएं प्रधानाध्यापक के कमरे में घुसीं और दरवाजा अंदर से बंद कर उनकी पिटाई शुरू कर दीं। इस बीच पिसौर गांव से सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पहुंच कर घेराव किया।
पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित प्रधानाध्यापक ने स्कूल में पढ़ने वाली चौथी कक्षा की चार बच्चियों के साथ छेड़खानी की हदें पार करने जैसी घटना की है। पुलिस उपायुक्त ने केस दर्ज कराने की बात कही तो ग्रामीण भड़क उठे, उन्होंने कहा कि बेटियों को भरोसे पर पढ़ने भेजते हैं। हमारा भरोसा टूटा है, तो हम सभी लोग ही उसे सजा देंगे और चप्पल की माला पहनाएंगे।
ग्रामीण प्रधानाध्यापक को निलंबित करने की मांग भी कर रहे थे, जिसे डीसीपी व एसडीएम ने मान भी लिया। इसके बाद पुलिस मजबूत सुरक्षा घेरा बनाकर प्रधानाध्यापक को सुरक्षित अपने साथ ले गई। पार्षद गोविंद ने बताया कि आरोपित प्रधानाध्यापक का दस दिन पूर्व बड़ागांव तबादला हो गया था, लेकिन वहां ज्वाइन नहीं कर पाए थे। एसीपी कैंट नितिन तनेजा, एसीपी संजीव शर्मा, शिवपुर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर, इंस्पेक्टर कैंट शिवाकांत मिश्र, इंस्पेक्टर रोहनिया राजू सिंह आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Trending
- प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक्स हाई स्पीड पर भी नहीं डगमगाती हैं, कमाल की है टेक्नोलॉजी
- अनुबंध के अनुसार गुणवत्ता युक्त सड़कें आदि का निर्माण ना करने वाले ठेकेदार व कंपनियां डाली जाएं काली सूची में, दोबारा कराया जाए निर्माण
- सड़क सुरक्षा के नियमों की धज्जियां उड़ाने में खोदकर पाइप डालने वाले अधिकारी और ठेकेदार भी कम जिम्मेदार नहीं है, इन पर कसी जाए लगाम
- अभिषेक शर्मा के पेट में इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया
- शाहिद कपूर का निर्देशक विशाल भारद्वाज को ओ रोमियो के लिए थैंक्स
- ओटीटी पर देसी रग्ड लुक में दिखाया 7 सितारों ने जलवा
- बिहार के 20 हजार छात्र-छात्राएं एक कालेज में आठ कमरों में अध्ययनरत
- निकांत जैन पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के मामले को हाईकोर्ट ने किया रद

