Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस
    • दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है
    • कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?
    • कार्तिक आर्यन पहुंचे बाद बाबा महाकाल की शरण में
    • जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली उपस्थिति को एक बार फिर रेखांकित किया
    • ‘तारा पोलर स्टेशन’ वैज्ञानिक प्रयोगशाला उत्तरी ध्रुव के लिए रवाना की गई
    • करदाताओं को प्राथमिक पते के साथ एक अतिरिक्त पते की जानकारी भी देनी होगी
    • गुप्त नवरात्रि के छठे दिन माता बगलामुखी मंदिर से निकाली भव्य शोभायात्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पूर्व फौजी के घर से मिला सरकारी गोलियों का जखीरा
    देश

    पूर्व फौजी के घर से मिला सरकारी गोलियों का जखीरा

    adminBy adminFebruary 9, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    गाजियाबाद 09 फरवरी।
    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पूर्व सैनिक (रिटायर्ड) द्वारा अपनी पत्नी के साथ की गई मारपीट उसे काफी महंगी पड़ गई. दरअसल, पीड़ित पत्नी ने न केवल घरेलू हिंसा की शिकायत की, बल्कि पुलिस के सामने अपने पति के उन राजों का पर्दाफाश कर दिया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां भी सन्न रह गईं. पुलिस की छापेमारी में पूर्व सैनिक के घर से सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रतिबंधित कारतूसों का जखीरा बरामद हुआ है.

    जानकारी के मुताबिक, मामला मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ी रोड स्थित राधाकुंज कॉलोनी का है. यहां रहने वाले रिटायर्ड फौजी आदेश कुमार और उनकी पत्नी कविता के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. पीड़िता कविता का आरोप है कि उसका पति आदेश और ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ अक्सर लाठी-डंडों से मारपीट करते थे. जब स्थानीय स्तर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो पीड़िता ने हार मानने के बजाय पुलिस के आला अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया.

    पीड़िता कविता ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान उसके पति ने उस पर ही लाइसेंसी हथियार छिपाने का झूठा आरोप लगाया था. लेकिन जब कविता ने घर की अलमारी की तलाशी ली, तो उसे एक मोजे में छिपे हुए कई कारतूस मिले. कविता के अनुसार, उसने इंटरनेट पर सर्च किया तो पता चला कि ये गोलियां एसएलआर (SLR) राइफल की हैं. इसके बाद उसने अपनी पुरानी रेजिमेंट (बरेली) से संपर्क किया, जहाँ उसे स्थानीय पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई.

    विवार सुबह मोदीनगर पुलिस ने जब आदेश के घर पर छापेमारी की, तो वहां से कुल 42 प्रतिबंधित कारतूस बरामद हुए. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बरामद सामान में 7.62 एमएम के 35 कारतूस (जो आमतौर पर SLR में प्रयुक्त होते हैं), 9 एमएम के 5 कारतूस, 12 एमएम के 2 कारतूस और 5.56 एमएम का एक खोखा बरामद किया गया है.

    पुलिस को अंदेशा है कि आदेश कुमार ने सेना में अपनी ड्यूटी के दौरान ये कारतूस चोरी किए थे और रिटायरमेंट के बाद इन्हें अवैध रूप से घर में छिपाकर रखा था. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति अवैध हथियारों की सप्लाई में भी संलिप्त हो सकता है, क्योंकि उसने अपने एक भतीजे को भी हथियार देते हुए देखा था.

    मोदीनगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. वर्तमान में आरोपी पूर्व सैनिक आदेश कुमार फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि इन प्रतिबंधित कारतूसों को रखने का असली मकसद क्या था और क्या इसमें कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है.

    ghaziabad modinagar tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वर्ल्ड चैंपियन स्पेन के हर खिलाड़ी को मिलेगा 863,000 डॉलर का बोनस

    July 21, 2026

    दान की कीमती वस्तुओं व चंदे का उपयोग कैसे और कहां हुआ भक्तों को यह जानने का अधिकार है

    July 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च जैसा आदोलनों में हमेशा होता है वहीं हुआ, प्रधानमंत्री को युवाओं के जख्मों पर मरहम लगाकर फिलहाल ?

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.