Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शादी के 3 महीने बाद पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी और उसके प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार
    देश

    शादी के 3 महीने बाद पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी और उसके प्रेमी समेत 4 गिरफ्तार

    adminBy adminFebruary 5, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्रीगंगानगर 05 फरवरी। शादी के बाद सात फेरे, साथ जीने-मरने की कसमें और फिर महज तीन महीने में पति का सड़क पर खून से सना शव मिला। इस सनसनीखेज घटना के पीछे उसी शख्स की दुल्हन थी। जिस पत्नी के हाथों में मेहंदी की लकीरें भी नहीं मिटी थीं, उसी ने अपने पति को मौत के घाट उतरवाने की साजिश रच डाली। रिश्तों को तार-तार करने वाली इस चौंकाने वाली वारदात का अब राजस्थान पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

    यह क्राइम राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में हुआ। यहां नवविवाहिता ने अपने कथित प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआत में इस वारदात को सड़क हादसा बताने की कोशिश की गई थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर पूरा मामला हत्या का निकला।

    31 जनवरी को मृतक आशीष कुमार के भाई ने थाने में सूचना दी थी कि 30 जनवरी की रात आशीष अपनी पत्नी अंजू के साथ टहलने निकला था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल की स्थिति ने इस कहानी पर सवाल खड़े कर दिए।

    पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि घटनास्थल पर किसी वाहन की टक्कर के स्पष्ट निशान नहीं मिले। इसके अलावा पूछताछ के दौरान अंजू के बयान बार-बार बदलते रहे। कभी वह बेहोश होने की बात कहती, तो कभी लूट की कहानी सामने रखती। उसने यह भी दावा किया कि हादसे के बाद अज्ञात लोग उसके गहने लूटकर ले गए, लेकिन यह बात भी तथ्यों से मेल नहीं खा रही थी।
    मृतक आशीष कुमार का पोस्टमार्टम कराए जाने पर शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने के संकेत सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या मानते हुए गहन जांच शुरू की।

    जांच में सामने आया कि आशीष और अंजू की शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी। पुलिस का कहना है कि अंजू इस विवाह से खुश नहीं थी और शादी के कुछ ही दिनों बाद वह सादुलशहर स्थित अपने मायके चली गई थी। वहां उसने अपने पुराने परिचित संजय उर्फ संजू से दोबारा संपर्क किया और आशीष को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

    पुलिस के अनुसार, अंजू बाद में ससुराल लौट आई और फिर से आशीष के साथ रहने लगी। उसे पता था कि आशीष रोजाना रात के खाने के बाद टहलने जाता है, इसलिए वह जानबूझकर उसके साथ जाने लगी। 31 जनवरी की रात उसने संजय से संपर्क कर योजना को अंतिम रूप दिया। तय योजना के तहत संजय अपने दो साथियों रोहित और बादल के साथ मौके पर पहुंचा और झाड़ियों में छिप गया।

    पुलिस का आरोप है कि अंजू आशीष को बातचीत में उलझाते हुए एक सुनसान रास्ते पर ले गई और इशारा मिलते ही आरोपियों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। आशीष के बेहोश होने के बाद आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, अंजू ने आरोपियों को आशीष का मोबाइल फोन और अपने पहने हुए कानों के झुमके भी सौंप दिए, ताकि मामला लूट और सड़क हादसे जैसा लगे। इसके बाद उसने ससुराल वालों को फोन कर सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना दी। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

    rajasthan sriganganagar tazza khabar tazza khabar in hindi wife-kills-husband
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.