लखनऊ 05 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. ये आदेश अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद द्वारा जारी किए गए हैं. इस तबादला सूची में मुख्यालय स्तर के बड़े पदों पर पदोन्नति के साथ-साथ महत्वपूर्ण जिलों और कमिश्नरेट में नए पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है.
इस फेरबदल के तहत लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सुजीत पांडे को पुलिस महानिदेशक (डीजी), अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है. वहीं अयोध्या परिक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार को लखनऊ जोन के नए एडीजी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है.
यह तबादला अपराध नियंत्रण को मजबूत करने, बेहतर प्रशासनिक समन्वय और संवेदनशील क्षेत्रों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती के उद्देश्य से किया गया है. इस सूची में कई अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है, जबकि 11 जिलों के पुलिस कप्तान (एसपी-एसएसपी) भी बदले गए हैं.
अधिकारी का नाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती
केएस इमेनुअल आइजी ईओडब्लू डीजीपी के जीएसओ
विनोद कुमार सिंह संयुक्त पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट आइजी पुलिस अकादमी मुरादाबाद
आलोक प्रियदर्शी अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी
राजकरण नैयर पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद
सोमेन वर्मा पुलिस उप महानिरीक्षक मीरजापुर पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या रेंज
संकल्प शर्मा पुलिस महानिरीक्षक खीरी संयुक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर
विपिन टाडा पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ संयुक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर
अभिषेक यादव पुलिस उप महानिरीक्षक पीलीभीत पुलिस उप महानिरीक्षक एटीएस
आशीष तिवारी पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर पुलिस उप महानिरीक्षक टेक्निकल सर्विसेज
प्रताप गोपेंद्र यादव पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, पीटीसी, मुरादाबाद पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ
कुंवर अनुपम सिंह पुलिस अधीक्षक, सुलतानपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर
ख्याति गर्ग सेनानायक, 9वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक, खीरी
यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक, रायबरेली पुलिस अधीक्षक, बस्ती
चारु निगम सेनानायक, 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद पुलिस अधीक्षक, सुलतानपुर
अभिनन्दन पुलिस अधीक्षक, बस्ती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर
डा. कौस्तुभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर
अविनाश पाण्डेय सेनानायक, 01वीं वाहिनी एसएसएफ, लखनऊ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक, अमेठी पुलिस अधीक्षक, मीरजापुर
रवि कुमार सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर पुलिस अधीक्षक, रायबरेली
सुकीर्ति माधव पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, आगरा पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत
सर्वानन टी अपर पुलिस उपायुक्त, वाराणसी पुलिस अधीक्षक, अमेठी
अनुकृति शर्मा अपर पुलिस अधीक्षक, संभल अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

