Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    • अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे
    • पत्नी की हत्या करने वाले सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या
    • तेजाब हमला के पीड़ितों को भी मिलेगा दिव्यांगजनों जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ : सुप्रीम कोर्ट
    • राज्यपाल ने कहा, दो सदस्यों वाले परिवार का भी बने आयुष्मान कार्ड
    • कान्हा उपवन में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ
    • रितेश की याचिका पर न्यायमूर्ति संदीप जैन ने सुनवाई की
    • वाजपेयी और अग्रवाल आदि विधि विधान से निकलवायें भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा, जनमानस सहयोग देने को है तैयार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बरेली के राइस मिल में भरभराकर गिरीं धान की बोरियां, दबकर दो मजदूरों की मौत
    देश

    बरेली के राइस मिल में भरभराकर गिरीं धान की बोरियां, दबकर दो मजदूरों की मौत

    adminBy adminFebruary 2, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली 02 फरवरी। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के देवरनियां में स्थित मुस्कान राइस मिल में एक दर्दनाक हादसा हुआ. मिल में काम कर रहे दो मजदूरों की धान की भारी बोरियों के नीचे दबकर मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया.मृतकों की पहचान खिरनी गांव निवासी सर्वेश (32) और विनोद (29) के रूप में हुई है. दोनों काफी समय से राइस मिल में मजदूरी कर रहे थे और परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा थे. रविवार को भी दोनों रोज की तरह काम पर पहुंचे थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी दिन साबित होगा.

    राइस मिल में दोनों मजदूर धान की बोरियों का चट्टा (एक के ऊपर एक रखना) लगा रहे थे. बताया जा रहा है कि मिल परिसर में ऊपर-नीचे कई कतारों में धान की बोरियां रखी हुई थीं. अचानक ऊपर रखा बोरियों का बड़ा चट्टा भरभराकर नीचे आ गिरा. भारी-भरकम बोरियां सीधे सर्वेश और विनोद के ऊपर आ गईं. दोनों बोरियों के नीचे दब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई.

    मिल में मौजूद दूसरे मजदूर तुरंत दौड़े, लेकिन करीब 50-50 किलो वजनी बोरियों को हटाने में काफी समय लग गया. किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने दोनों को देर रात मृत घोषित कर दिया. यह खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया है.

    हादसे के बाद परिजन देवरनियां थाने पहुंचे और मिल संचालक के खिलाफ तहरीर दी. मृतक सर्वेश के भाई पप्पू ने आरोप लगाया कि मिल संचालक ने ही नीचे रखी बोरियां निकालने के लिए कहा था, जबकि ऊपर भारी मात्रा में बोरियां रखी हुई थीं. इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ. थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है.

    हादसे में जान गंवाने वाले विनोद की शादी करीब नौ महीने पहले ही हुई थी. उसकी पत्नी प्रीति अभी नई-नई गृहस्थी बसा रही थी. रविवार को जब विनोद काम पर निकला था, तो उसने शाम को जल्दी लौटने और फिर खरीदारी कराने का वादा किया था. हादसे के बाद यह वादा हमेशा के लिए अधूरा रह गया. वहीं, सर्वेश की शादी वर्ष 2019 में हुई थी. उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है.

    bareilly rice-mill-accident tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न

    July 15, 2026

    अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे

    July 15, 2026

    पत्नी की हत्या करने वाले सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.