Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एक फोन नंबर और फर्जी पते पर बनाए 22 पासपोर्ट
    देश

    एक फोन नंबर और फर्जी पते पर बनाए 22 पासपोर्ट

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 2, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजियाबाद 02 फरवरी (प्र)। गाजियाबाद में एक ही मोबाइल नंबर पर 22 पासपोर्ट जारी करने का मामला सामने आया है। सभी पासपोर्ट फर्जी दस्तावेज लगाकर बनवाए गए थे। पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार को एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

    दिल्ली के रीजनल पासपोर्ट अधिकारियों ने गाजियाबाद के भोजपुर थाने को 22 पासपोर्ट के पतों की जांच कराने के लिए 11 दिसंबर 2025 को पत्र लिखा। इन सभी पासपोर्ट में भोजपुर और त्योड़ी गांव का पता लिखा है। यह भी बताया गया कि सभी पासपोर्ट में एक ही मोबाइल नंबर दर्ज हैं। जांच में पता चला कि इन पतों पर एक भी पासपोर्ट धारक व्यक्ति नहीं रहता है और सभी पते फर्जी हैं।

    पुलिस ने इस मामले में दिल्ली निवासी विवेक गांधी, प्रकाश सुब्बा और मेरठ निवासी अरुण कुमार को गिरफ्तार किया। फर्जी दस्तावेज लगाकर पासपोर्ट बनवाने अमनदीप सिंह और महिला सावंतकौर की भी गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार किए गए सतवंत और अमनदीप के नाम से यह दस्तावेत तैयार किए गए हैं। इसके बाद पासपोर्ट बना। उनके पास से 4 फर्जी आधार कार्ड, 2 फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, 2 पासपोर्ट, 6 मोबाइल, 2 कार और कुछ नकदी बरामद की गई है।

    कैसा हुआ वेरिफिकेशन जांच के घेरे में पुलिस
    पासपोर्ट बनने से पहले पुलिस उसका वेरिफिकेशन करती है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस कुछ ऐसे पते हैं जिसमें पता तक ठीक नहीं है, उसे पुलिस ने वेरिफाई कर दिया है। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जिन पुलिसकर्मियों ने वेरिफिकेशन किया। उनके बारे में पता किया जा रहा है। इसके बाद सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

    इनके जारी किए गए पासपोर्ट
    अमनप्रीत कौर, जसप्रीत कौर, रितु शर्मा, मेधना राणा, रामकुमारी, दलजीत सिंह, मोहिंद्र कौर, यशोदा राय, बसंती राय, जीत कौर, शमशेर सिंह, कमलजीत कौर, इंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, मनजीत सिंह, रजमीत सिंह, तरनजीत कौर, सिमरन कौर, जगलीन कौर, गुरनुर कौर, जसकरण सिंह, जपमैहर कौर के नाम पासपोर्ट जारी हुए हैं।

    आरोप है कि विशाल ने अपने साथियों की मदद से इस 25 हजार रुपये लेकर सुरक्षा से खिलवाड़ किया। विशाल पूर्व में दिल्ली में पासपोर्ट ऑफिस के बाहर एजेंट के रूप में काम करता था। प्रकाश सुब्बा के साथ मिलकर यहां फर्जीवाड़ा कर रहा था। सामने आए मामले में बीते 6 महीने में सामने आए हैं।

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी 25 हजार रुपये पासपोर्ट बनाने का ठेका लेते थे। उनके साथ गिरफ्तार सतवंत ने बताया कि उनका और बेटा एक पासपोर्ट पहले से दिल्ली के पते पर 2015 में बना था। उसमें कुछ दिक्कत होने पर वह रिन्यू नहीं हो रहा था।

    इसके बाद वह विशाल के संपर्क में आए और उसने गाजियाबाद से पासपोर्ट बनवाने की बात कही। पहले भोजपुर के पते पर फर्जी आधार और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया और फिर पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों को भी साथ लेकर फर्जी तरीके से वेरिफिकेशन करा पासपोर्ट तैयार करा दिया।

    ghaziabad passports tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.