Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»गंगा एक्सप्रेसवे: यूपी के सबसे लंबी सड़क पर FASTag टोल ट्रायल पूरा
    देश

    गंगा एक्सप्रेसवे: यूपी के सबसे लंबी सड़क पर FASTag टोल ट्रायल पूरा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 29, 2026No Comments23 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज 29 जनवरी। उत्तर प्रदेश का गंगा एक्सप्रेसवे जल्द ही खुलने वाला है. राज्य के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे पर फास्ट टैग टोल ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. इसके बाद माना जा रहा है कि अब इसके उद्घाटन की तारीख ज्यादा दूर नहीं है. ट्रायल के दौरान टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही, FASTag स्कैनिंग और पैमेंट प्रोसेस की जांच की गई. ये एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वी हिस्से से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा. इसके शुरू होने से ना सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

    गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 600 किलोमीटर है. ये मेरठ से प्रयागराज तक बनाया जा रहा है. गंगा एक्सप्रेसवे से सिर्फ 6 घंटे में मेरठ से प्रयागराज तक का सफर तय होगा. ये कई जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. इसके जरिए दिल्ली-एनसीआर से प्रयागराज और आसपास के इलाकों तक पहुंचना काफी आसान और सुरक्षित हो जाएगा. FASTag ट्रायल का सफल होना इस बात का संकेत है कि एक्सप्रेसवे लगभग तैयार है. टोल प्लाजा पर कैशलेस भुगतान से समय की बचत होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी. अधिकारियों के मुताबिक, ट्रायल के दौरान तकनीकी सिस्टम सही तरीके से काम रहा था.

    हालांकि अभी उद्घाटन तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन टोल ट्रायल पूरा होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. कुछ हिस्सों में अंतिम स्तर का काम और सुरक्षा से जुड़े टेस्ट अभी चल रहे हैं. गंगा एक्सप्रेसवे शुरू होने से लोगों को काफी फायदे होंगे. सफर का समय काफी कम होगा, ईंधन की बचत होगी, सड़क हादसों में कमी आएगी, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा. गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई पहचान देने वाला प्रोजेक्ट माना जा रहा है.

    गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ, उन्नाव, अमरोहा, संभल, हापुड़, बदायूं, रायबरेली, हरदोई, प्रयागराज जैसे 13 जिलों को जोड़ेगा. गंगा एक्सप्रेसवे की सबसे खास बात ये है कि जरूरत पड़ने पर इसपर फाइटर जेट भी लैंड कर सकते हैं. एक्सप्रेस वे पर ऐसे 5 स्पॉट तैयार किए गए हैं. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर राफेल, सुखोई और जगुआर जैसे फाइटर जेट आसानी से उतारे जा सकते हैं.

    ganga-expressway prayagraj tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भारतीय नियमों के आगे झुका मेटा? बाल शोषण और डीपफेक को माना गंभीर मुद्दा, सरकार बोली- US के कानून नहीं चलेंगे

    August 6, 2026

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.