Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर
    • जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की
    • सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए
    • मुजफ्फरनगर में गौशाला के नाम पर 28 लाख की ठगी, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार; 22 लाख नकद बरामद
    • गुजरात में 2.38 करोड़ रुपये के जाली नोटों के साथ सात लोग गिरफ्तार
    • मेरठ-पौड़ी हाईवे और प्रस्तावित गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने को प्रस्ताव तैयार, 16 गांवों की भूमि का चयन
    • पांवधोई नदी में दूषित पानी से सैकड़ों मछलियां मरीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जांच को भेजे पानी के नमूने
    • यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी DGP, IPS राजीव कृष्ण का नाम सबसे आगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»प्रेम-विवाह के दो महीने बाद आईवीआरआई कर्मी की हत्या, पत्नी और उसके परिवार पर मुकदमा दर्ज
    देश

    प्रेम-विवाह के दो महीने बाद आईवीआरआई कर्मी की हत्या, पत्नी और उसके परिवार पर मुकदमा दर्ज

    adminBy adminJanuary 28, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली 28 जनवरी। बरेली में आईवीआरआई के संविदाकर्मी जितेंद्र यादव की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव फंदे पर लटका होने से शुरू में आत्महत्या का मामला मानकर परिवार ने पुलिस को सूचना दी और पत्नी ज्योति व उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। प्रेम-विवाह के दो महीने बाद हुई हत्या की वजह पर जांच की जा रही है।

    सोमवार सुबह इटावा के थाना ऊसरहार के गांव भाऊपुरा निवासी अजय कुमार ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को बताया कि उनका भाई 33 वर्षीय जितेंद्र आईवीआरआई में संविदाकर्मी के रूप में कार्यरत था।
    बरेली की दुर्गानगर कॉलोनी निवासी ज्योति प्रजापति ने जितेंद्र से परिचय बढ़ाया। संपत्ति हड़पने के लिए जितेंद्र को प्रेमजाल में फंसा लिया और दो माह पहले प्रेमविवाह कर लिया। इज्जतनगर के कैलाशपुरम में ज्योति जितेंद्र के साथ ज्योति रहने लगी।

    आरोप लगाया कि ज्योति, ज्योति का पिता कालीचरन, मां चमेली और भाई दीपक मिलकर जितेंद्र पर उसकी पुश्तैनी संपत्ति बेचकर मकान व कार खरीदने का दबाव बनाने लगे। जितेंद्र ने उनसे और अपनी मां से इसकी शिकायत की थी। जितेंद्र ने बताया था कि वह जमीन नहीं बेचना चाहते हैं, लेकिन पत्नी और ससुराल वाले दबाव बना रहे हैं। जितेंद्र ने अनहोनी होने की आशंका भी व्यक्त की थी।

    अजय ने बताया कि परिजनों ने ज्योति को समझाया, लेकिन वह कार और मकान खरीदने की जिद पर अड़ी रही। जितेंद्र के विरोध करने पर ज्योति उनके भाई को प्रताड़ित करती थी और दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी।

    26 जनवरी को अजय कुमार को पता चला कि उनके भाई जितेंद्र का शव किराये के कमरे में लटका हुआ है। उन्हें लगता है कि जितेंद्र ने ज्योति और ससुरालवालों से तंग आकर जान दे दी। इज्जतनगर पुलिस ने ज्योति और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

    एसपी सिटी मानुष पारीक ने हत्या की धारा बढ़ाने का आदेश दिया तो पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ा दी गई। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में महिला पुलिस ज्योति से पूछताछ कर रही है।

    bareilly ivri-employee-murdered tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सर से सरके चुनर व टटीरी गाने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का एक्शन सही, फिल्म सेंसर बोर्ड अश्लीलता फैलाने वालों को सम्मान और पुरस्कार से रखा जाये दूर

    March 20, 2026

    जयंत चौधरी को मिली धमकी समर्थक हैं चिंतित, पूर्ण सुरक्षा की उठाई मांग, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए ने भी पूर्ण सुरक्षा की मांग की

    March 20, 2026

    सट्टेबाजी सिंडिकेट पर सरकार सख्त, 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.