मुंबई, 28 जनवरी। थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज पर फिर कोई फैसला नहीं आया है। मद्रास हाई कोर्ट ने गत दिवस इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने के सिंगल जज के आदेश को रद्द कर दिया है। अब इसकी रिलीज में और देरी होगी। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि सिंगल जज को सेंसर बोर्ड को जवाब देने के लिए समय देना चाहिए था। अब 27 जनवरी 2026 को, चीफ जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव और जस्टिस जी अरुल मुरुगन की डिवीजन बेंच ने मामले पर नए सिरे से विचार के लिए इसे फिर से सिंगल जज के पास वापस भेज दिया।
इसका सीधा सा मतलब है एच. विनोद के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अभी भी रिलीज के लिए अनसर्टिफाइड है। ‘जन नायकन’ पहले 9 जनवरी को ही रिलीज होनी थी। सेंसर बोर्ड ने अपनी याचिका में सिंगल जज के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें एक्टर विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को तुरंत सेंसर सर्टिफिकेट जारी करने का निर्देश दिया गया था। सिंगल जज ने फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेजने के निर्देश को भी खारिज किया था।
Trending
- कर्नल सिरोही का लंबी बीमारी के बाद निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी विदाई
- फिल्म निर्माता धर्मेश के ठिकानों पर ईडी का छापा
- आजीविका पर संकट आया तो संगठन आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा : व्यापारी
- व्हाइट हाउस की हर खामी उनकी नजर : ट्रंप
- यूपी में मेरठ, लखनऊ समेत 41 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
- प्रधानमंत्री की स्वदेशी को बढ़ावा देने… अंग्रेजों द्वारा किये गये उत्पीड़न की याद दिलाने वाले एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब का नाम भारतीय खिलाड़ी अथवा महापुरूष के नाम पर रखा जाये
- 3 महीने के नवजात के पेट में था 8 हफ्ते का भ्रूण, डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक बाहर निकाला
- जगन्नाथ मंदिर को वापस मिलेगी 300 करोड़ की 57 एकड़ जमीन, 65 साल पुरानी लीज रद

