अजमेर, 20 जनवरी। महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार की ओर से सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह के जरिए सिविल कोर्ट में दायर याचिका को सोमवार को सुनवाई करते हुए स्वीकार कर लिया गया। परमार और एपी सिंह ने बताया कि न्यायालय ने राजस्थान सरकार के आर्कियोलाजी डिपार्टमेंट, केंद्र के मानव संसाधन विकास मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई 21 फरवरी को रखी है। याचिका में दरगाह के अंदर शिव मंदिर होने के दावे से संबंधित राजस्व दस्तावेज पेश किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या, काशी, संभल, सोमनाथ की तरह ही आक्रांताओं ने पृथ्वीराज चौहान की नगरी अजमेर में स्थित महादेव मंदिर को नष्ट कर यहां दरगाह बना
दी गई।
Trending
- पति को सांप से डसवा कर हत्या करने वाली दामिनी जेल में बच्चों और महिलाओं को पढ़ाएगी रामायण और सुंदरकांड
- कोर्ट ने दिया राज कुंद्रा को 4.94 मिलियन डॉलर चुकाने का आदेश
- कृषि शिक्षा में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी सुखद संकेत : आनंदी
- साहिबाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, मेरठ में ट्रेन संचालन प्रभावित
- यूपी के माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, 21,252 पदों पर होंगी नियुक्तियां
- मतदाता सूची से डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम डिलीट करने का अभियान शुरू
- निगम में ओटीएस योजना शुरू, डेढ़ लाख बकायेदारों को मिलेगी बड़ी राहत
- रेबीज इंजेक्शन की कीमत करीब साढ़े सात रुपये बढ़ी, फेफड़ों की बीमारी की कीमत तय

