शामली, 14 जनवरी। शहर के बच्चा पार्क स्थित ज्वाला गंज मंडी निवासी एक 13 वर्षीय किशोर की नहाते समय ठंड लगने से मौत हो गई। किशोर बाथरूम में उल्टा पड़ा मिला, जिसको देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन तुरंत किशोर को निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार चिकित्सक ने बताया कि अत्यधिक ठंड से हार्टफेल होने के कारण किशोर की मौत हुई है।
गत दिवस समाजसेवी राहुल वर्मा का 13 वर्षीय पुत्र सार्थक वर्मा दोपहर करीब साढ़े 11 बजे अपने घर के बाथरूम में नहाने के लिए गया था। बताया जाता है कि बाथरूम में कोई हलचल न होती देख परिजनों ने किशोर को आवाज लगाई, लेकिन कोई रेसपोंस नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने बाथरूम का गेट तोड़ा तो किशोर जमीन पर पड़ा मिला।
परिजनों ने किशोर को आनन-फानन शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकिसक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन किशोर को झिंझाना के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सार्थक के पिता राहुल ने बताया कि चिकित्सकों का कहना है कि अत्याधिक ठंड के कारण हार्ट फेल होने से सार्थक की मौत हुई है। किशोर शहर के स्कॉटिश स्कूल में कक्षा 8 का छात्र था।
Trending
- यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात
- 2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे
- सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा
- कर्नाटक के किसान ने बिना खाद के उगाया 72 किलो का जादुई कटहल, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी
- तलाक के 30 दिन बाद दूसरी शादी करने वाली पत्नी गुजारा-भत्ता की हकदार नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट
- चेक बाउंस के मामले में अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा
- हरदोई में एसबीआई एटीएम के गेट में उतरा करंट, खोलते ही सफाई कर्मी की मौत
- 28 जुलाई को संसद भवन पर प्रदर्शन कर सकते है ग्रामीण बैंक कर्मी, सभी जगह एक समान आदेश और नई भर्ती खोली जाती तो समस्याएं शायद नहीं आती

