asd मोदी कैबिनेट में यूपी के किस मंत्री को कौन- सा मिला विभाग, जानें

मोदी कैबिनेट में यूपी के किस मंत्री को कौन- सा मिला विभाग, जानें

0

लखनऊ 11 जून। मोदी 3.0 सरकार के गठन के समय 71 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सोमवार को इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद मंत्रियों के पोर्टफोलियो की जानकारी सार्वजनिक कर गई है। मोदी 3.0 कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से 10 मंत्री शामिल किए गए हैं। इन दस मंत्रियों को मिली मंत्रालय एवं विभाग की जिम्मेदारी कुछ इस प्रकार है। बता दें कि इनमें से दो राजनाथ सिंह एवं हरदीप पुरी (राज्यसभा सदस्य) को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

मोदी कैबिनेट में केंद्रीय कैबिनेट में राजनाथ सिंह का शीर्ष दर्जा बरकरार रखा है। उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया है। राज्यसभा सदस्य हरदीप पुरी को कैबिनेट मंत्री व रालोद प्रमुख जयंत चौधरी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का दर्जा दिया गया है। सात राज्य मंत्री भी यूपी को हासिल हुए हैं। राज्य मंत्रियों में पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद, गोंडा से सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, आगरा से सांसद एसपी सिंह बघेल, महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी, बांसगांव से सांसद कमलेश पासवान व मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल शामिल हैं।

किस मंत्री को मिला कौन- सा मंत्रालय?
राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री
जयन्त चौधरी – कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
प्रो. एस. पी. सिंह बघेल – मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
जितिन प्रसाद – वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
पंकज चौधरी – वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
अनुप्रिया पटेल – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
कीर्तिवर्धन सिंह – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
बी.एल.वर्मा – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
कमलेश पासवान – ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680