लखनऊ 08 जनवरी। झांसी, हापुड़, शामली, फिरोजाबाद, कुशीनगर, हमीरपुर और सिद्धार्थनगर के जिला जजों को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने चेतावनी दी है। न्यायालय ने अग्निशमन यंत्रों को संबंधित जनपदों में लगाने के संबंध में मांगे गए प्रस्ताव पर कोई जवाब न देने पर नाराजगी जताई है। न्यायालय ने कहा है कि हाईकोर्ट प्रशासन के अधिवक्ता के अनुरोध पर हम कोई सख्त आदेश नहीं पारित कर रहे हैं, लेकिन यदि इन जिला जजों ने दो सप्ताह में प्रस्ताव के संबंध में हाईकोर्ट से भेजे गए पत्राचार का जवाब नहीं दिया तो हम कठोर आदेश पारित करने को बाध्य होंगे। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति अबधेश कुमार चौधरी की खंडपीठ ने दिया है।
Trending
- उच्च न्यायालय का दृष्टिकोण है सही, सनातन धर्म की मजबूती और बहुसंख्यकों की एकता के लिए सभी को मंदिरों में जाने का हो अधिकार
- इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, दिल्ली के सरकारी आवास से मिले थे 500-500 के जले नोट
- दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत? 3 घंटे में तय होगी दूरी
- सपा नेता आईपी सिंह पर एफआईआर बोले-सरकार आपकी, फांसी पर चढ़ा दें
- यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख मतदाता बढ़े
- फर्जी सैलरी स्लिप के जरिए बैंक से लिया करोड़ों का पर्सनल लोन, 5 गिरफ्तार
- स्कोडा की कारों पर लाखों रुपये के डिस्काउंट ऑफर मिल रहे
- अक्ल पर ताला लगा रहा एआई! खत्म हो रही इंसानों की तर्क-शक्ति
