Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिल्डर के घर से नौकरों ने उड़ा डाले 18 करोड़ के गहने और नकदी
    • एक फीट ताजा बर्फबारी पर्यटन स्थल सोलंगनाला में
    • हर महीने लाखों लोग खरीदते हैं भारत में ये 5 मोटरसाइकल को
    • सबसे कम काम और सबसे ज्यादा तनख्वाह लेते हैं! सरकार बैंकों की हड़ताल पर लगाए रोक या उन्हें घर बैठे तनख्वाह दे लेकिन ग्राहकों का हित प्रभावित ना हो
    • यूजीसी के नियमों और शंकराचार्य के अपमान के विरोध पर सरकार करे गंभीर मनन, सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे के बाद इस विषय को लेकर आए उबाल का निकाला जाए सर्वसम्मत समाधान
    • बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एनिमल पार्क’ के अगले भाग पर काम चल रहा है : रणबीर कपूर
    • इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर एआई के लिए देना होगा शुल्क
    • मदरसे के बच्चों ने लगाये प्रभात फेरी में धार्मिक नारे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»दिल्ली में मस्जिद के पास अवैध निर्माण गिराने पर हिंसा, पुलिस और एमसीडी टीम पर पथराव
    देश

    दिल्ली में मस्जिद के पास अवैध निर्माण गिराने पर हिंसा, पुलिस और एमसीडी टीम पर पथराव

    adminBy adminJanuary 7, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 07 जनवरी। राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के अभियान ने हिंसक रूप ले लिया। हाईकोर्ट के निर्देश पर तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण ढहाया गया तो बवाल खड़ा हो गया। कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी है। पुलिस ने १० लोगों को हिरासत में ले लिया है और एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

    बता दें कि देखते ही देखते बवाल बड़ा रूप से रहा है। वहीं, पथराव और आगजनी के बीच पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठी चार्ज भी किया गया। आज सुबह और बुलडोजर मौके पर बुलवाए गए। अब करीब 20 बुलडोजरों से मौके पर अवैध निर्माण ढहाया जा रहा है।दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत देर रात यह कार्रवाई शुरू की थी।

    हालांकि, स्थानीय लोगों ने इस अभियान का विरोध किया, जिसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई। विरोध कर रहे लोगों की भीड़ ने पुलिस और एमसीडी की टीम पर पथराव कर दिया। इस हिंसक घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया।

    पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पथराव की इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और उपद्रवियों की पहचान का काम तेजी से जारी है। प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी लोग इस घटना में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की जा रही थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसे हिंसक रूप देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दी।

    पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया
    दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पत्थर फेंकने वालों की पहचान की जा रही है। एफआईआर फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ है, हालांकि पुलिस ने चार से पांच संदिग्धों की पहचान कर ली है।

    bulldozer-operation delhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बिल्डर के घर से नौकरों ने उड़ा डाले 18 करोड़ के गहने और नकदी

    January 28, 2026

    एक फीट ताजा बर्फबारी पर्यटन स्थल सोलंगनाला में

    January 28, 2026

    हर महीने लाखों लोग खरीदते हैं भारत में ये 5 मोटरसाइकल को

    January 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.