Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेत्र व अंग दान को बढ़ावा देने हेतु स्कूलों में दी जाए शिक्षा
    • पत्नी को मेरा शव मत छूने देना, मेरी आत्मा भटकती रहे, लिखकर बॉडी बिल्डर ने गोली मारकर दी जान
    • कल ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल
    • 3,000 अफसरों ने सीएपीएफ कानून को दी चुनौती, शौर्य चक्र विजेताओं सहित पदोन्नति में पिछड़े कैडर अफसर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
    • ग्लास्गो के रेस्तरां में भारत के नक्शे से ‘गायब’ ‘पूर्वोत्तर, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने जताई नाराजगी
    • अब 17 से 19 अगस्त तक होंगे यूजी-पीजी प्रथम मेरिट से प्रवेश
    • 10 से 15 अगस्त तक तिरंगे के रंग में रंगेगा मेरठ
    • रंगोली मंडप पर चला हथौड़ा, 44 सील संपत्तियों के मालिकों के पास एक हफ्ता
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शार्ट सर्किट से फटा रूम हीटर, इंजीनियर, पत्नी व बेटी की मौत
    देश

    शार्ट सर्किट से फटा रूम हीटर, इंजीनियर, पत्नी व बेटी की मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJanuary 7, 2026No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 07 जनवरी। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में दिल्ली मेट्रो रेल निगम के असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर अजय विमल (42), उनकी पत्नी नीलम (38) और 10 वर्षीय बेटी जान्हवी की आग में झुलसकर मौत हो गई। तीनों के शव घर के एक कमरे में बिस्तर पर जली हालत में मिले।

    यह परिवार मुकुंदपुर स्थित मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के सामने बने मेट्रो अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर रहता था। सोमवार रात करीब 2.34 बजे आग लगने की घटना सामने आई। यह आवासीय परिसर दिल्ली मेट्रो कर्मचारियों के लिए बना हुआ है।

    पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि कमरे में लगे रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। आग तेजी से फैल गई और परिवार को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

    अधिकारियों ने बताया कि तीनों शव सोने की अवस्था में पाए गए। ऐसा प्रतीत नहीं होता कि आग लगने के बाद उन्होंने बचने की कोशिश की हो। संभावना है कि आग फैलने से पहले ही धुएं की चपेट में आने से वे बेहोश हो गए होंगे।

    दिल्ली फायर सर्विस को रात 2.39 बजे सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर छह दमकल गाड़ियां भेजी गईं। सोसाइटी की आंतरिक फायर सिस्टम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। राहत कार्य के दौरान एक दमकलकर्मी राकेश घायल हो गया, जिसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
    तीनों शव बुरी तरह जल चुके थे। बच्ची की पहचान आसानी से हो गई, जबकि अजय और नीलम की पहचान करना कठिन था। नीलम की पहचान उनके शरीर से चिपके कपड़ों के आधार पर की गई।

    बाबू जगजीवन राम शवगृह के बाहर मौजूद डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि अजय विमल परिवार के साथ इस सोसायटी में वर्ष 2016 से रह रहे थे। तभी यह सोसायटी बनकर तैयार हुई थी। जहां डीएमआरसी स्टाफ को क्वार्टर अलाट हुए थे। विमल की तैनाती बाराखंभा स्थित कार्यालय में थी। अजय ने वर्ष 2006 में डीएमआरसी को जाइन किया था। मृतक अजय विमल दो भाई और तीन बहन हैं। अजय उनके छोटे भाई थे। बड़े भाई मनोज उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। उनके पिता मध्य प्रदेश पुुलिस में इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड थे।

    delhi dmrc-fire tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    नेत्र व अंग दान को बढ़ावा देने हेतु स्कूलों में दी जाए शिक्षा

    August 3, 2026

    पत्नी को मेरा शव मत छूने देना, मेरी आत्मा भटकती रहे, लिखकर बॉडी बिल्डर ने गोली मारकर दी जान

    August 3, 2026

    कल ई-20 के विरोध में जनता के पत्रों के साथ पीएम आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल

    August 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.