Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Meerut Metro: अब और सुगम हुई मेट्रो की राह, भैंसाली और बेगमपुल स्टेशनों के सभी गेट खुले
    • CCSU परिसर में अजगर दिखने से दशहत में छात्र, रेस्क्यू टीम के समय पर न पहुंचने से हो गया गायब
    • पेपर लीक की आशंका, नीट यूजी परीक्षा रद
    • मेटा में 8000 कर्मचारियों की छंटनी
    • डर हमें मिटाता है हौसले जीवन का संदेश देते हैं घबराना छोड़कर हिम्मत से काम लेना शुरु करो सफलता और सम्मान चरण चूमेगा
    • ममता ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से गठबंधन किया होता, तो यह दशा नहीं होती : प्रमोद तिवारी
    • असर होगा पीएम मोदी के आग्रह का, केंद्रीय मंत्रालय खुद भी पेट्रोल डीजल की खपत करेंगे कम, सरकार राजनीतिक दलों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी ऐसा करने के दे निर्देश, हम हर संकट से निपटने में सक्षम होंगे
    • सदर घंटाघर के स्थित चस्का फूड अवैध निर्माण करने और नाबालिगों से काम कराने के लगे आरोप, गिरीश शर्मा का कहना, ‘‘हमने कुछ गलत नहीं किया है
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नकली नमक, घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार
    देश

    नकली नमक, घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

    adminBy adminJanuary 1, 2026No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 01 जनवरी। क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली और NCR में टाटा नमक, घी, इनो, ऑल आउट और वीट जैसे नकली ब्रांडेड घरेलू सामान बनाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गैंग के चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम नगर के नितिन कुमार, मंगोलपुरी के रजत सिंघल उर्फ चिंटू, सुरेंद्र गुर्जर और मुजाहिद उर्फ कार्तिक के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 345 लीटर मधुसूदन घी, 255 लीटर पतंजलि घी, 531 लीटर अमूल घी, 8,640 इनो पाउच, 1,200 ऑल आउट, 1,152 वीट और तीन हजार किलोग्राम टाटा नमक बरामद किया है।

    क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तम नगर इलाके में नकली ब्रांडेड सामान की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में निगरानी शुरू की और तय समय पर संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली.

    पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे मिलावटी कच्चे माल से नकली घी तैयार कर उसे नामी कंपनियों के डिब्बों और रैपर में पैक करते थे. नकली सामान को गोदामों में स्टोर कर टेंपो और डिलीवरी बॉय के जरिए स्थानीय बाजारों और थोक व्यापारियों तक पहुंचाया जाता था, ताकि किसी को शक न हो.

    आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कंझावला औद्योगिक क्षेत्र में छापा मारकर नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भी खुलासा किया. यहां से घी बनाने और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, फर्जी रैपर, खाली डिब्बे और अन्य सामग्री बरामद की गई. इसके अलावा निलोठी और निहाल विहार इलाके में छापेमारी कर नकली टाटा नमक की पैकिंग और भंडारण का भी पता चला. वे अमूल, पतंजलि, मधुसूदन, टाटा सॉल्ट, ईनो, ऑल आउट और वीट जैसे जाने-माने ब्रांडों के खाली टिन, नकली रैपर और पैकेजिंग सामग्री खरीदते थे। नकली घी एक अवैध फैक्ट्री में मिलावटी कच्चे माल का उपयोग करके बनाया जाता था और फिर नकली लेबल लगाकर पैक किया जाता था।

    पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में हजारों लीटर नकली घी, हजारों सैशे ईनो, सैकड़ों ऑल आउट और वीट के पैकेट और कई क्विंटल नकली नमक जब्त किया गया है. संबंधित कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधियों ने जांच के बाद सभी सामान को नकली बताया है.

    क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और कॉपीराइट एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा था और इससे न सिर्फ आम जनता बल्कि कंपनियों को भी भारी नुकसान हो रहा था. पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और आगे भी इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

    delhi fake-ghee-tata-namak tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    Meerut Metro: अब और सुगम हुई मेट्रो की राह, भैंसाली और बेगमपुल स्टेशनों के सभी गेट खुले

    May 12, 2026

    CCSU परिसर में अजगर दिखने से दशहत में छात्र, रेस्क्यू टीम के समय पर न पहुंचने से हो गया गायब

    May 12, 2026

    पेपर लीक की आशंका, नीट यूजी परीक्षा रद

    May 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.