Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    • गंगा को प्रदूषित करने को लेकर स्थानीय निकायों को दंडित करने का निर्देश
    • ऑडियो-वीडियो का इस्तेमाल रिपोर्टिंग के लिए कर सकेंगे
    • राष्ट्रपति ने गंजाम में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की
    • कॉकरोच पार्टी प्रेशर ग्रुप की भूमिका में काम करेगी : दीपके
    • यूएई से प्रत्यर्पित कर महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया विशाखा राठौड़ को
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»IAS संतोष वर्मा कृषि विभाग से हटाए गए, ब्राह्मण बेटियों और हाईकोर्ट पर दिया था विवादित बयान
    देश

    IAS संतोष वर्मा कृषि विभाग से हटाए गए, ब्राह्मण बेटियों और हाईकोर्ट पर दिया था विवादित बयान

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comDecember 12, 2025No Comments16 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल 12 दिसंबर। ब्राह्मण बेटियों को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले IAS अधिकारी संतोष वर्मा पर आखिरकार सरकार की गाज गिर गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने उन्हें कृषि विभाग के उप सचिव पद से हटा दिया है. साथ ही उन्हें जीएडी पूल में बिना विभाग और बिना कार्य के अटैच कर दिया गया है. वहीं, वर्मा की बर्खास्तगी के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

    मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 18 दिनों में संतोष वर्मा तीन बार विवादित बयानों को लेकर चर्चा में आए थे. उनके ताजा बयान ने सवर्ण और ब्राह्मण संगठनों में तीखी नाराजगी पैदा कर दी थी. इसके बाद कई जगह प्रदर्शन हुए और सरकार पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा. मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत तौर पर इस मसले को संज्ञान में लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए.

    सिर्फ बयानबाजी ही नहीं, वर्मा के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर भी गंभीर आरोप हैं. विभागीय जांच में यह पाया गया है कि उन्होंने राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS पद पर प्रमोशन के लिए जाली व फर्जी दस्तावेज़ों का उपयोग किया था. उनके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण विभिन्न अदालतों में लंबित हैं. सूत्रों का कहना है कि विभाग ने इन आरोपों की फाइल अंतिम चरण में भेज दी है और केंद्र को वर्मा की बर्खास्तगी के प्रस्ताव में इन तथ्यों को भी शामिल किया जा रहा है.

    ब्राह्मण समुदाय को लेकर वर्मा की टिप्पणी के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनका जवाब विभाग को असंतोषजनक लगा. लगातार मर्यादा-विहीन वक्तव्यों की वजह से जीएडी ने उनके खिलाफ चार्जशीट जारी करने का फैसला लिया है. अधिकारियों के अनुसार, वर्मा ने न केवल सेवा नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि अपने आचरण से प्रशासन की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है.

    bhopal ias-santosh-verma madhya-pradesh tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि

    August 6, 2026

    बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ

    August 6, 2026

    आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.