Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिर्फ 4 लाख खर्च कर मारुति 800 को बना डाला लेम्बोर्गिनी
    • अनुभव सिन्हा ने दीपिका पादुकोण का किया समर्थन
    • रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़
    • यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार
    • अखिलेश के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर मुकदमा दर्ज
    • गुजरात और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट, 4 दिन 4 राज्यों में बरसेंगे बादल
    • कांग्रेस ने 2026 के राज्यसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की घोषणा की
    • ‘गैर पक्षकार भी हो सकता है अवमानना का जिम्मेदार’
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जीजा की डिग्री पर इंजीनियर करता रहा 3 साल तक जिला अस्पताल में मरीजों का इलाज
    देश

    जीजा की डिग्री पर इंजीनियर करता रहा 3 साल तक जिला अस्पताल में मरीजों का इलाज

    adminBy adminDecember 12, 2025No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ललितपुर 12 दिसंबर। ललितपुर में एक IRS अधिकारी मेडिकल कॉलेज का फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट निकला। अमेरिका में बैठे अपने जीजा की डिग्री के आधार नौकरी कर रहा था। वह ओपीडी के साथ कार्डियोलॉजी विभाग में 3 साल से मरीजों का इलाज कर रहा था। डॉक्टर को हर महीने डेढ़ लाख रुपए सैलरी भी मिल रही थी। शिकायत करने वाली महिला डॉक्टर सोनाली सिंह आरोपी की बहन हैं । बहन ने आरोप लगाया कि भाई के पास जो MBBS और MD की डिग्रियां हैं, वह उनके पति की हैं। पति अमेरिका में एक बड़े अस्पताल में काम करते हैं। बहन ने अधिकारियों को कागज और सबूत भी दिए हैं।

    दरअसल, यह पूरा मामला तब उजागर हुआ, जब उसकी अमेरिका में रहने वाली बहन डॉ सोनाली सिंह ने संपत्ति के विवाद के चलते एक लिखित शिकायती पत्र दिया. इसमें बताया गया कि मेरे पति डॉक्टर राजीव जैन की डिग्री पर डॉक्टर अभिनव गुप्ता ललितपुर मेडिकल कॉलेज में नौकरी कर रहा है.

    बता दें कि महिला ने सबूत के तौर पर कुछ शिकायती पत्र के साथ साक्ष्य भी दिए हैं और फोटो मिलान के साथ दस्तावेजों के सत्यापन की मांग की है. हालांकि, आरोपी डॉक्टर को शिकायत की जानकारी होने पर उसने स्वयं नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. आरोपी डॉक्टर के बारे में यह भी बताया गया कि वह रुड़की से आई टी आई की भी डिग्री किए हुए था.

    वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर मयंक शुक्ला ने कहा कि यह डिप्लोमा धारी कार्डियोलॉजिस्ट के पद पर था और इसे सीसीयू के लिए रखा गया था एवं हेड ऑफ द डिपार्टमेंट के अंडर में काम करता था. रूटीन जांच वगैरा देखा करता था एवं उसे कोई सेंसिटिव मैटर नहीं दिया गया था, इस कारण कोई अहित नहीं हुआ.

    वहीं इस मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि हमने तीन डॉक्टरों की टीम गठित की है, जो मामले की जांच कर रही है. इसके उपरांत एफआईआर की भी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले का खुलासा होने के बाद अब उसे समय की चयन समिति की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं. सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर फर्जी डिग्री की बुनियाद पर उसका चयन कैसे हो गया?

    lalitpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सिर्फ 4 लाख खर्च कर मारुति 800 को बना डाला लेम्बोर्गिनी

    March 5, 2026

    अनुभव सिन्हा ने दीपिका पादुकोण का किया समर्थन

    March 5, 2026

    रैपिडो ड्राइवर के बैंक खाते से 300 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन, क्रिकेट बेटिंग और स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़

    March 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.