Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वेबसीरीज ‘मटका किंग’ को मिल रही तारीफ
    • ‘रामायण’ में रणवीर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे
    • जस्टिस स्वर्णकांता ही करेंगी केजरीवाल मामले की सुनवाई
    • डिजिटल गिरफ्तारी के शिकार हो रहे पढ़े-लिखे भी : सुप्रीम कोर्ट
    • बांदा में बिजली कटी, दूल्हा पहुंचा कलेक्ट्रेट
    • 100 संस्थाएं 3 महीने में आधार के ऑफलाइन सत्यापन को तैयार
    • दो पैन कार्ड केस में आजम अब्दुल्ला की सजा बरकरार
    • लू की चेतावनी 26 जिलों में
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से, अनुपूरक बजट और 10 विधेयक होंगे पेश
    देश

    यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से, अनुपूरक बजट और 10 विधेयक होंगे पेश

    adminBy adminDecember 10, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 10 दिसंबर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से प्रारंभ होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने मंगलवार को‘बाई सकुर्लेशन’के माध्यम से सत्र की तिथियों को मंजूरी दे दी। अब इस प्रस्ताव पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की स्वीकृति के बाद आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। सत्र 19 से 24 दिसंबर तक चलेगा।

    हालांकि बीच में 21 दिसंबर (रविवार) को अवकाश होने के कारण प्रभावी रूप से चार कार्य दिवस ही उपलब्ध रहेंगे। संक्षिप्त अवधि को देखते हुए सरकार ने अपनी प्राथमिकताएं तय कर ली हैं। सत्र के दौरान सरकार का प्रमुख कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट पेश करना होगा। इसमें विभिन्न विभागों की अतिरिक्त जरूरतों के लिए धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।

    इसके अलावा सरकार सदन में 10 से अधिक विधेयक भी पटल पर रखेगी. इनमें कुछ पुराने लंबित विधेयक और कुछ नए प्रस्ताव शामिल हैं. विपक्ष ने पहले ही सत्र की छोटी अवधि पर सवाल उठाए हैं. इस बार भी सत्र की छोटी अवधि और विपक्ष की आक्रामक रणनीति को देखते हुए सदन में तल्खी देखने को मिल सकती है. फिलहाल राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार है. मंजूरी मिलते ही विधानसभा सचिवालय सत्र का विस्तृत कार्यसूची जारी करेगा.

    हालांकि सत्र के दौरान कुछ महत्वपूर्ण विधेयक भी लाए जाने की संभावना है इनमें सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े बिल शामिल हो सकते हैं। विपक्षी दलों ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि वे SIR, महंगाई, बेरोजगारी, किसान मुद्दों और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे हैं।

    Chief Minister Yogi Adityanath Legislature Winter Session lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    वेबसीरीज ‘मटका किंग’ को मिल रही तारीफ

    April 21, 2026

    ‘रामायण’ में रणवीर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे

    April 21, 2026

    जस्टिस स्वर्णकांता ही करेंगी केजरीवाल मामले की सुनवाई

    April 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.