संविधान निर्माता प्रख्यात समाज सुधारक सामाजिक न्याय के अग्रदूत बौधिसत्व और न्याय का मार्ग प्रशस्त करने में अग्रणी भूमिका निभाने में सफल रहे भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन करते हुए हम सब अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। यह किसी को बताने की आवश्यकता नहीं है कि बाबा साहेब ने अपने जीवन में हर कमजोर व्यक्ति को सस्ता सुलभ न्याय दिलाने उसकी कठिनाईयों को दूर कराने हेतु भरपूर प्रयास किया। जिसके लिए कृतज्ञ राष्ट्र और हर नागरिक उनका आभारी है। ऐसे महान व्यक्तित्व जागरूक विचारो के प्रणेता बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलकर हमें देश की एकता अखंडता और विकास के लिए काम करते हुए रामराज की स्थापना का सपना साकार करने का संकल्प लेना चाहिए। मजीठियां बोर्ड यूपी के पूर्व सदस्य सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई के इस विचार से सब सहमत होंगे कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके सिद्धांतों को अपनाकर हम समाज की कुरीतियां दूर करने और नागरिकों की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- रेरा की गोष्ठी श्रीमान संजय भूसरेडडी जी अपने क्षेत्र का दौरा करिए, बिल्डरों और अवैध निर्माणों को बढ़ावा देने के नाम पर जनता से बात की जाए तो
- सीसीएसयू में सम्मान समारोह छात्रों की बजाय अधिकारियों को क्यों किया गया, कॉलेजों के प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को आमंत्रित ना करने के पीछे
- जनहित में ! पैकेटबंद खाने में क्या क्या मिला है उसकी मात्रा अंकित करनी होगी, शादी विवाह में परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री और मीठी दही व हलवाईयों के सामान बनाने वाले स्थान की हो जांच
- 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
- 10 साल जेल, ₹10 करोड़ का जुर्माना, पेपर लीक संशोधन बिल कैबिनेट से मंजूर
- छात्रा की आत्महत्या में शिक्षक शिक्षिका पर एफआईआर दर्ज
- भजन संध्या एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
- पूजा का शुभारंभ भगवान चंद्रप्रभु के अभिषेक एवं पूजन के साथ हुआ

