Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अलीगढ़ में 4 मंदिरों की दीवारों पर लिखा आई लव मोहम्मद; ग्रामीणों का हंगामा
    देश

    अलीगढ़ में 4 मंदिरों की दीवारों पर लिखा आई लव मोहम्मद; ग्रामीणों का हंगामा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 25, 2025No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अलीगढ़ 25 अक्टूबर। दो गांवों के 4 मंदिरों की दीवारों पर आई लव मोहम्मद लिखने पर हंगामा हो गया. काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी. तनाव को देखते हुए पुलिस ने स्लोगन को साफ करा दिया. ग्रामीणों ने पुलिस पर करणी सेना के कार्यकर्ता को पीटने और उसे बंद करने का आरोप लगाया. कार्यकर्ता को रिहा करने के बाद वे शांत हुए. वहीं एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली.

    पुलिस क्षेत्राधिकारी गभाना संजीव तोमर ने बताया कि लोधा इलाके के गांव बुलकगढ़ी और भगवानपुर में 4 छोटे-बड़े मंदिर हैं. दोनों गांवे की बीच का फासला एक किमी ही है. मंदिरों में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गईं हैं. शनिवार की सुबह इन मंदिरों की दीवारों पर आई लव मोहम्मद लिखा मिला. इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने एकजुट होकर इसका विरोध जताना शुरू कर दिया. आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की.

    ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी पर थाना लोधा पुलिस, स्वॉट और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस दीवारों से लिखे गए नारे को मिटवाने लगी. इसी दौरान गांव के ही करणी सेना के कार्यकर्ता सचिन ने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई. उसने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की. इस पर पुलिस कर्मियों ने सचिन के साथ मारपीट की. थाने ले जाकर उसे बंद भी कर दिया.

    इसकी जानकारी के बाद तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुट गए. करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह भी पहुंच गए. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की. पुलिस ने कुछ ही देर में थाने से सचिन को छोड़ा. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

    पुलिस क्षेत्राधिकारी गभाना संजीव तोमर ने बताया कि मंदिरों की दीवारों पर आई लव मोहम्मद लिखा गया था. उन्हें मिटा दिया गया है. थाना लोधा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

    aligarh tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026

    छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

    August 13, 2026

    प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.