Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    • गंगा को प्रदूषित करने को लेकर स्थानीय निकायों को दंडित करने का निर्देश
    • ऑडियो-वीडियो का इस्तेमाल रिपोर्टिंग के लिए कर सकेंगे
    • राष्ट्रपति ने गंजाम में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की
    • कॉकरोच पार्टी प्रेशर ग्रुप की भूमिका में काम करेगी : दीपके
    • यूएई से प्रत्यर्पित कर महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया विशाखा राठौड़ को
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सिवनी हवाला केस में एसडीओपी पूजा पांडे गिरफ्तार, 11 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर
    देश

    सिवनी हवाला केस में एसडीओपी पूजा पांडे गिरफ्तार, 11 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comOctober 14, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिवनी 14 अक्टूबर। जिले में 3 करोड़ रुपये की हवाला लूट के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में CSP पूजा पांडे सहित 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ डकैती, अपहरण और आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने खुद इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह घटना नेशनल हाईवे 44 पर हुई थी, जहां कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने हवाला की रकम लूटी थी।

    गंभीर अपराध की धाराएं लगीं
    यह मामला अपराध क्रमांक 473/2025, थाना लखनवाड़ा के तहत दर्ज किया गया है। पुलिसकर्मियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(2) (डकैती), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 140(3) (अपहरण) और 61(2) (आपराधिक षडयंत्र) के तहत आरोप लगाए गए हैं। इस घटना के संकेत कल ही मिलने लगे थे।

    जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा ने इस मामले को जांच का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि जब्त की गई रकम भी जांच के दायरे में है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हवाला कारोबार चलाने वाले के खिलाफ आरोप दर्ज किए गए हैं और उन्हें आरोपी बनाया गया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए सिवनी से आईपीएस अधिकारी जितेंद्र सिंह को जबलपुर भेजा गया है।

    आईजी वर्मा ने स्वीकार किया कि इस घटना से पुलिस की छवि को निश्चित रूप से धूमिल हुई है, इसलिए इसकी जांच बहुत बारीकी से की जा रही है। उन्होंने कहा कि हवाला मामले में कुछ त्रुटियां पाई गई हैं, और जांच जल्द से जल्द पूरी हो जाएगी क्योंकि यह एक गंभीर मामला है। पुलिस की छवि पर लगे इस दाग को लेकर आईजी ने गोलमोल जवाब देते हुए जांच की बात कही है।

    madhya-pradesh seoni tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि

    August 6, 2026

    बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ

    August 6, 2026

    आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.