Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    • गंगा को प्रदूषित करने को लेकर स्थानीय निकायों को दंडित करने का निर्देश
    • ऑडियो-वीडियो का इस्तेमाल रिपोर्टिंग के लिए कर सकेंगे
    • राष्ट्रपति ने गंजाम में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की
    • कॉकरोच पार्टी प्रेशर ग्रुप की भूमिका में काम करेगी : दीपके
    • यूएई से प्रत्यर्पित कर महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में लिया विशाखा राठौड़ को
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»एक घंटे तक सीवरेज के पानी में बैठकर विधायक ने किया विरोध, एसडीएम से बोले- समाधान नहीं हुआ तो जहर खा लूंगा
    देश

    एक घंटे तक सीवरेज के पानी में बैठकर विधायक ने किया विरोध, एसडीएम से बोले- समाधान नहीं हुआ तो जहर खा लूंगा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comSeptember 24, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नागौर 24 सितंबर। नागौर जिले के मकराना में नगर परिषद कार्यालय के बाद करीब डेढ सौ फीट क्षेत्र में सीवरेज का पानी भरा हुआ है। इस गंदे पानी की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मकराना नगर परिषद कार्यालय में शहरी सेवा शिविर लगा हुआ है। मंगलवार 23 सितंबर को कांग्रेस विधायक जाकिर हुसैन गैसावत शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान विधायक गैसावत परिषद कार्यालय के बाहर सीवरेज का गंदा पानी भरा होने से वे नाराज हो गए। अफसरों पर सफाई कार्य नहीं कराए जाने से नाराज होकर विधायक ने सीवरेज के पानी में ही धरना दे दिया।

    यह घटना मंगलवार दोपहर की है। प्रशासनिक अधिकारियों पर लोगों की सुविधाओं पर ध्यान नहीं देने से नाराज होकर विधायक जाकिर हुसैन गैसावत सीवरेज के गंदे पानी में ही धरने पर बैठ गए। उनके साथ उनके समर्थक भी पानी में बैठ गए। सूचना मिलने पर एसडीएम अंशुल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने विधायक और उनके साथ बैठे लोगों से सीवरेज पानी से बाहर निकलने का आग्रह किया। इस विधायक ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यहां के प्रशासन को जनता की सुविधाओं का जरा भी ख्याल नहीं है। कई दिनों से सीवरेज का पानी भरा हुआ है। इसके बावजूद निकाला नहीं जा रहा। करीब एक घंटे तक कांग्रेस विधायक सीवरेज के गंदे पानी में धरने पर बैठे रहे।

    सफाई व्यवस्था को लेकर विधायक जाकिर हुसैन गैसावत और एसडीएम अंशुल सिंह ने नोकझोंक हो गई। बहस के दौरान विधायक ने एसडीएम के कंधे पर हाथ मारा और कहा कि चलो हमारे साथ, आपको दिखाता हूं कि कहां कहां गंदगी है। विधायक ने एसडीएम का हाथ पकड़ लिया और खींचने लगे। इस पर एसडीएम भी गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत करोगे तो वे निरीक्षण करने नहीं जाएंगे। विधायक ने भी गुस्से में कह दिया कि मेरे साथ निरीक्षण नहीं किया तो वे जहर खा लेंगे। बाद में नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर विधायक के साथ एसडीएम और अन्य अफसरों ने आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। एसडीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए।

    nagaur rajasthan tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि

    August 6, 2026

    बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ

    August 6, 2026

    आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.