Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरखौदा में दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाया, हालत गंभीर; पुलिस ने आरोपी दबोचा
    • सीजेपी के नेता आज केंद्र सरकार से कर सकते हैं बात, मेट्रो के ये स्टेशन रहेंगे बंद
    • 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी
    • पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली
    • सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी
    • 10वीं में फेल होने पर भागा बेटा 30 साल बाद घर लौटा, बूढ़े माता-पिता से मिलकर फूट-फूटकर रोया
    • श्रीलंका को भारतीय अंडर-19 टीम ने 211 रनों से हराया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शुगर मिल के टैंकर में मिले दो युवकों के शव, हंगामा
    देश

    शुगर मिल के टैंकर में मिले दो युवकों के शव, हंगामा

    adminBy adminSeptember 17, 2025No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धामपुर,17 सितंबर। धामपुर शुगर मिल के खोई प्लांट में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्लांट में खड़े खाली टैंकर से दो युवकों के शव बरामद हुए। शवों की पहचान 35 वर्षीय मुकेश कुमार और 32 वर्षीय सलमान के रूप में हुई। दोनों युवक प्लांट में काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने दोनों की हत्या कर शव छुपाने का आरोप लगाते मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

    थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा निवासी मुकेश शुगर पुत्र कैलाशी निवासी गांव सरकड़ा मिल के खोई प्लांट में ट्रैक्टर चालक था। जबकि सलमान पुत्र मोहम्मद निवासी मिर्जापुर पल्ला उसके सहायक के रूप में मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, दोनों युवक रोज की तरह मंगलवार को भी काम पर गए थे। दोपहर तक घर लौटने की बात कही थी, लेकिन वापस नहीं पहुंचे। इस पर परिजन उनकी तलाश में प्लांट पहुंचे। सलमान के भाई अरमान ने बताया कि दोपहर में जब वह भाई की खोज में प्लांट पहुंचा तो वहां मौजूद गार्ड ने उसे टाल दिया।

    कहा कि उसका भाई वहां से चला गया है। दोपहर बाद सूचना मिली कि दोनों युवक प्लांट में खड़े एक खाली टैंकर के अंदर हैं। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने देखा तो दोनों के शव टैंकर में पड़े मिले। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने हत्या कर शव छुपाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। मुकेश के तीन व सलामन का एक बच्चा है।

    एएसपी पूर्वी एके श्रीवास्तव ने बताया कि टैंकर से दो युवकों के शव मिले हैं। दोनों के शवों पर कोई चोट आदि के निशान नहीं हैं। टैंकर से तेज दुर्गंध आ रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता लग सकेगा। स्वजन व मिल के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी है।

    bijnor dhampur-sugar-mill murde case tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    खरखौदा में दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाया, हालत गंभीर; पुलिस ने आरोपी दबोचा

    July 24, 2026

    सीजेपी के नेता आज केंद्र सरकार से कर सकते हैं बात, मेट्रो के ये स्टेशन रहेंगे बंद

    July 24, 2026

    16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.