Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को दिया पद्मश्री अवॉर्ड
    • FIFA World Cup 2026 : मेसी-रोनाल्डो की टीमें नॉकआउट चरण में आमने सामने होंगी
    • ‘एलायंस’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज
    • माता वैष्णों देवी दर्शनार्थियों की संख्या 50.70 लाख पहुंची
    • दिल्ली से अमृतसर आ रहा एयर इंडिया का विमान पाकिस्तान पहुंचा, चेतावनी पर लिया यू टर्न
    • लू का प्रकोप पूर्वी उत्तर प्रदेश में जारी
    • शहर में होगा आचार्य सौरभ सागर का चातुर्मास
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»महाराजा सुहेलदेव पर विवादित टिप्पणी से भड़की सुभासपा, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष पर घोषित किया इनाम
    देश

    महाराजा सुहेलदेव पर विवादित टिप्पणी से भड़की सुभासपा, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष पर घोषित किया इनाम

    adminBy adminSeptember 16, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ/बहराइच 16 सितंबर। कोतवाली देहात क्षेत्र के त्रिमुहानी रोड स्थित एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष फिरोज बागबान के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान महाराजा सुहेलदेव पर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के बयान पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद राजभर ने शौकत अली को माफी मांगने की चेतावनी दी है. साथ ही विवादित बयान को लेकर पीयूष मिश्रा ने ऐलान किया कि ‘शौकत अली जैसे जाहिल को अगर कोई वीर योद्धा जूता मरता है तो उसे ₹51,111 रुपये उपहार में दिए जाएंगे.’ वहीं हिंदू रक्षा दल के सदस्य ने शौकत अली के खिलाफ थाने में तहरीर दी है.

    बहराइच में कोतवाली देहात इलाके के त्रिमुहानी रोड स्थित एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष फिरोज बागबान के आवास पर सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति पर चर्चा की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान शौकत अली ने महाराजा सुहेलदेव और सैयद सालार मसूद गाजी के इतिहास को लेकर कुछ अनर्गल टिप्पणी की. हालांकि सम्मेलन के दौरान कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन ज्यों ही टिप्पणी सोशल मीडिया में वायरल हुई तो सियासी पारा गरम हो गया.

    शौकती अली की टिप्पणी को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर ने 1034 ई. में विदेशी आक्रांता सैय्यद सालार मसूद गाजी को परास्त कर भारत की संस्कृति और सनातन परंपरा को बचाया था. आजादी और स्वाभिमान के जिस दीपक को महाराजा सुहेलदेव ने जलाया. वही आगे चलकर स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा बना. उन्होंने शौकत अली को सबक सिखाने वाले को 51 हजार 111 रुपये इनाम देने की घोषणा की है.

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने कहा कि शौकत अली जैसे विक्षिप्त नेता, इतिहास में शर्मनाक मानसिकता के प्रतीक के रूप में याद किए जाएंगे. यदि उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो हम व पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से राजनीतिक बहिष्कार करेंगे. वहीं शेखदहीर वैद्यपुरवा के रहने वाले हिंदू रक्षा दल के जिला महामंत्री तिलक राम मिश्रा ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर शौकत अली पर कार्रवाई की मांग की है. कोतवाली देहात के प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव पर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के बयान को लेकर तहरीर मिली है. जांच पड़ताल की जा रही है, जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    COMMENT ON MAHARAJA SUHELDEV CONTROVERSIAL COMMENT lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi up-politics uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी ध्यान दीजिए

    June 24, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को दिया पद्मश्री अवॉर्ड

    June 24, 2026

    FIFA World Cup 2026 : मेसी-रोनाल्डो की टीमें नॉकआउट चरण में आमने सामने होंगी

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.