Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नोएडा में ब्लैक थार गाड़ियों से सड़क पर स्टंट करने का वीडियो वायरल, ट्रैफिक पुलिस ने 57500 का कटा चालान
    • ट्रकों से अवैध वसूली में रायबरेली-फतेहपुर के एआरटीओ समेत 11 पर केस, एक दलाल और ट्रक चालक गिरफ्तार
    • खुलासा : षड्यंत्रकर्ताओं ने जनवरी में की थी लाल किले की रेकी, छह दिसंबर को दिल्ली दहलाने की थी साजिश
    • शत्रु संपत्ति पर मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया निर्णय है समाजहित में! सीएम साहब प्राधिकरणों और आवास विकास के अधिकारियों की मिलीभगत से घेरी जा रही सरकारी भूमि भी मुक्त कराईये
    • मंडप संचालक जनसमस्याओं के बारे में भी सोचें, अवैध रूप से किए गए निर्माण को पीछे हटाएं तो कारोबार चौपट होने की नौबत नहीं आएगी
    • आईएएस अफसर दंपती में विवाद, पति पर घरेलू हिंसा का मुकदमा
    • गिरवी चांदी न लौटाने पर बैंक रोजाना पांच हजार मुआवजा देंगे
    • शत्रु संपत्ति पर सरकार और नागरिकों का अधिकार: योगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • साइंसकारी
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»स्वास्थ्य जांच हुई तो लड़की में मिले लड़कों के सारे गुण
    देश

    स्वास्थ्य जांच हुई तो लड़की में मिले लड़कों के सारे गुण

    adminBy adminSeptember 16, 2025No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मिर्जापुर 16 सितंबर। जन्म से लेकर किशोरावस्था तक लड़की के रूप में लालन-पालन हुआ लेकिन जब स्वास्थ्य जांच हुई तो सारे गुण लड़कों के पाए गए। प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में आए इस मामले से चिकित्सक भी हैरान हैं। उन्होंने बताया कि किशोरी में एंड्रोजन इन सेंसिटिविटी सिंड्रोम (एआईएस) के लक्षण हैं, जो एक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति है। यह एक यौन विकार है।

    मिर्जापुर निवासी किशोरी (17 वर्ष) को जब लम्बे समय तक मासिक धर्म नहीं आया तो चिंतित परिजन उसे करीब दो महीने पहले एसआरएन अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में दिखाने के लिए पहुंचे। यहां किशोरी का अल्ट्रासाउंड साउंड कराया गया तो सामने आया कि वह शारीरिक तौर पर भले ही लड़की है लेकिन अंदर से वह पूरी तरह से लड़का है।

    किशोरी के पेट में पुरुषों के अंडकोष भी पाए गए। उसमें बच्चेदानी भी नहीं पाई गई। ऐसे में स्त्री रोग विभाग से इस मामले को यूरोलॉजी विभाग में रेफर कर दिया गया। यहां जब किशोरी का जेनेटिक टेस्ट कराया गया, तो उसमें पुरुषों के 46 एक्स वाई क्रोमोसोम पाए गए जबकि लड़कियों में 46 एक्स एक्स क्रोमोसोम होते हैं। इन सभी जांचों के बाद यह तय हो गया कि किशोरी देखने में भले ही लड़की है पर उसमें लड़कों के सारे गुण हैं।

    जांच रिपोर्ट के बाद चिकित्सक और परिजन हतप्रभ रह गए। चिकित्सकों ने बताया कि यह एंड्रोजन इन सेंसिटिविटी सिंड्रोम (एंड्रोजन असंवेदनशीलता सिंड्रोम) नामक दुर्लभ बीमारी है। ऐसे में लड़की की काउंसलिंग मनोरोग विभाग में की गई। यहां पर लड़की ने कहा कि उसका लालन-पोषण लड़की की तरह से हुआ है और वह मानसिक तौर पर लड़की ही है। अब आगे भी वह लड़की ही बनकर रहना चाहती है। परिजनों ने भी इस पर सहमति जताई।

    ऐसे में चिकित्सकों ने दूरबीन विधि से किशोरी के पेट से दोनों अविकसित अंडकोष को आपरेशन से बाहर निकाल दिया ताकि आगे चलकर कैंसर का खतरा न पनपने पाए। अब किशोरी को वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनुभा श्रीवास्तव की तरफ से हार्मोनल थेरेपी दी जा रही है। यह थेरेपी आजीवन चलती रहेगी। वहीं किशोरी को बता दिया गया है कि बच्चेदानी न होने की वजह से वह कभी गर्भवती नहीं हो सकेगी।

    एंड्रोजन असंवेदनशीलता सिंड्रोम (एआईएस) एक आनुवंशिक स्थिति है जिसमें शरीर पुरुष हार्मोन एंड्रोजन के प्रति प्रतिक्रिया नहीं करता है। इससे उन व्यक्तियों का आनुवंशिक रूप से पुरुष (एक्स वाई गुणसूत्र) होने के बावजूद बाहरी शारीरिक लक्षण अक्सर महिलाओं वाले होते हैं। एआईएस के दो मुख्य प्रकार हैं- पूर्ण और आंशिक, जो इस बात पर निर्भर करते हैं कि शरीर एंड्रोजन के प्रति कितनी प्रतिक्रिया करता है।

    यह काफी दुर्लभ बीमारी होती है। इसमें शरीर लड़की का होता है मगर गुण लड़के के होते हैं। फिलहाल किशोरी और परिजनों की सहमति से लड़की के पेट से अविकसित अंडकोष को बाहर निकाल लिया गया है। इसके अलावा मरीज को हार्मोनल थेरेपी दी जा रही है। लड़की गर्भवती नहीं हो सकती है। बाकी उसका जीवन सामान्य लड़कियों की तरह रहेगा। -डॉ. श्रीश मिश्रा, यूरोलॉजी विभाग, एसआरएन अस्पताल।

    khabar jara hatke Mirzapur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    नोएडा में ब्लैक थार गाड़ियों से सड़क पर स्टंट करने का वीडियो वायरल, ट्रैफिक पुलिस ने 57500 का कटा चालान

    November 13, 2025

    ट्रकों से अवैध वसूली में रायबरेली-फतेहपुर के एआरटीओ समेत 11 पर केस, एक दलाल और ट्रक चालक गिरफ्तार

    November 13, 2025

    खुलासा : षड्यंत्रकर्ताओं ने जनवरी में की थी लाल किले की रेकी, छह दिसंबर को दिल्ली दहलाने की थी साजिश

    November 13, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
    • About
    • Contact
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.