Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CCSU ने शुरू किया कॉपियों का डिजिटल और AI से मूल्यांकन, बरती जा रही अतिरिक्त सावधानी 
    • एडवोकेट रामकुमार शर्मा ने उठाई सार्वजनिक सड़कों, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित धार्मिक स्थलों का सर्वे कराकर कार्रवाई की मांग
    • लोजपा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिला पूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
    • हर आरटीआई कार्यकर्ता धंधेबाज नहीं
    • रागिनी गाने या समारोह में डांस जैसे मामलों में व्यवस्था को देखते हुए नहीं होनी चाहिए कार्रवाई
    • जावेद अली जैसे कट्टरपंथी सनातन संस्कृति को धूमिल और बदनाम करने की कोशिश करते हैं
    • बिहार में चोर ले उड़े 131 फीट ऊंचा टॉवर
    • नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी से रेप और जबरन धर्मांतरण का आरोप; मौलवी फरार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»सलमान खान ने शुरू की ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग, सेना की वर्दी में दिखी पहली झलक
    एंटरटेनमेंट

    सलमान खान ने शुरू की ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग, सेना की वर्दी में दिखी पहली झलक

    adminBy adminSeptember 9, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 09 सितंबर। सिकंदर की असफलता के बाद सुपरस्टार सलमान खान के करियर के तार आने वाली मूवी बैटल ऑफ गलवान से जुड़े हुए हैं। निर्देशक अपूर्व लखिया ने हाल ही में इस वॉर ड्रामा फिल्म का एलान किया था। बीते दिनों से लगातार सलमान की इस अपकमिंग मूवी की शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आ रहे थे।

    सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें आर्मी की वर्दी पहने हुए देखा जा सकता है। उनके कंधे पर लाल और पीले रंग की रैंक पट्टी लगी हुई है, जो यह बताती है कि वह किसी सैन्य अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। तस्वीर में क्लैपबोर्ड भी नजर आ रहा है, जिस पर फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ लिखा है। इसके अलावा, क्लैपबोर्ड पर फिल्म के सीन नंबर, टेक नंबर, और शॉट की जानकारी भी दी गई है। तस्वीर में सलमान का लुक काफी गंभीर है। वह चोटिल नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके माथे से खून बहता नजर आ रहा है। बता दें कि इस फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जो साल 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुए असल संघर्ष को पर्दे पर लेकर आएगी। ‘बैटल ऑफ गलवान’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं।

    बैटल ऑफ गलवान में सुपरस्टार सलमान खान गलवान घाटी झड़प में शहीद होने वाले भारतीय सेना के कर्नल बिहार रेजिमेंट के बी संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने अपनी आखिरी सांस तक चीन की सेना के मनसूबों को नाकाम किया था। अपनी बहादुरी के लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र भी प्राप्त हुआ था। अब पर्दे पर सलमान उनके किरदार को पेश करते दिखेंगे।

    इस फिल्म में सलमान खान के अलावा, बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज समेत कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस में सलमान की इस नई फिल्म को लेकर काफी उत्साह है।

    battle-of-galwan bollywood entertainment salman-khan tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    CCSU ने शुरू किया कॉपियों का डिजिटल और AI से मूल्यांकन, बरती जा रही अतिरिक्त सावधानी 

    June 16, 2026

    एडवोकेट रामकुमार शर्मा ने उठाई सार्वजनिक सड़कों, सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित धार्मिक स्थलों का सर्वे कराकर कार्रवाई की मांग

    June 16, 2026

    लोजपा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिला पूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

    June 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.