नई दिल्ली, 27 अगस्त (ता)। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने की मांग की है। जस्टिस मेहता ने सीजेआई सूर्यकांत को लेटर लिखा। इसमें कहा गया कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अपने अधिकारों का दुरूपयोग कर रहे हैं। जस्टिस मेहता ने लिखा कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अक्सर साथी जजों को ट्रांसफर की धमकी देते हैं।
खुद को सीजेआई का करीबी बताते हैं। उन्होंने मांग की कि राजस्थान हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए। जस्टिस मेहता ने सीजेआई को लिखा कि स्थायी न्यायाधीश की नियुक्ति के विचार की लगातार अनदेखी संस्था के हित में पूरी तरह से खिलाफ है। जस्टिस संदीप मेहता ने जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने के लिए 2, 10 और 17 अगस्त को सीजेआई को लेटर लिखे हैं। जस्टिस मेहता ने लिखा- ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनमें जस्टिस शर्मा ने एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर अपनी शक्तियों का इस्तेमाल ऐसे तरीकों से किया, जो संस्थान के प्रमुख को शोभा नहीं देता है। जस्टिस मेहता ने कहा- मुझे जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के न्यायिक कामकाज के बारे में कई शिकायतें मिली हैं, जो पहली नजर में उनकी ईमानदारी पर सवाल खड़ा करती हैं। राजस्थान के मेरे दौरों पर हाईकोर्ट के कई जज मुझसे मिले और जस्टिस शर्मा के व्यवहार पर दुख जताया। जस्टिस मेहता ने लेटर में लिखा- मुझे ऐसी शिकायतें मिली हैं कि जस्टिस शर्मा निजी दुश्मनी की वजह से राजस्थान में न्यायिक अधिकारियों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा- जस्टिस शर्मा ने हाईकोर्ट के मौजूदा एक जज की पत्नी, जो जिला न्यायपालिका में सीनियर जज हैं, उनके खिलाफ कथित बदले की भावना से कार्रवाई की।
Trending
- भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
- अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
- राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
- न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
- 12 साल में अच्छे दिन नहीं आए : मल्लिकार्जुन खड़गे
- भारत और चीन ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्त्व पर भी जोर दिया
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश का निर्माण होकर रहेगा : सुधीर कुमार
- सात दिन के लिए राजा बना था मंत्री बलि: जैन मुनि विष्णु कुमार थे ब्राह्मण बामन

