Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
    • अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
    • राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
    • न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
    • 12 साल में अच्छे दिन नहीं आए : मल्लिकार्जुन खड़गे
    • भारत और चीन ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्त्व पर भी जोर दिया
    • पश्चिमी उत्तर प्रदेश का निर्माण होकर रहेगा : सुधीर कुमार
    • सात दिन के लिए राजा बना था मंत्री बलि: जैन मुनि विष्णु कुमार थे ब्राह्मण बामन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
    देश

    न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया

    adminBy adminAugust 27, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/न्यूयार्क, 27 अगस्त (ता)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने गत दिवस कहा कि न्यूयॉर्क में उसके प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का आयोजन खुले संवाद की भावना से किया गया है। संघ ने उन सभी लोगों को चर्चा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, जो संगठन के बारे में और जानना चाहते हैं।
    यह बात आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील आंबेकर ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की आलोचना के बीच कही। ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के होने वाले कार्यक्रम पर सवाल उठाया है। आंबेकर ने एक बयान में कहा कि न्यूयॉर्क में होने वाला श्यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशनश् अलग-अलग धर्मों को साथ लाने वाला कार्यक्रम है। इसमें आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत अलग-अलग संस्कृतियों और धर्मों से जुड़े लोगों के सामने अपनी बात रखेंगे। आरएसएस के राष्ट्रीय मीडिया और प्रचार प्रमुख आंबेकर ने कहा कि यह कार्यक्रम खुले संवाद और एक-दूसरे के सम्मान की भावना से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा, यह श्भारतीयश् विचार को दर्शाता है। यह सोच सभी को साथ लेने वाली और सभी का स्वागत करने वाली है।
    आंबेकर ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत और दुनिया के अलग-अलग समुदायों के साथ आरएसएस के लंबे समय से चले आ रहे संवाद की परंपरा का हिस्सा है। इसका मकसद लोगों के बीच समझ बढ़ाना और साझा उद्देश्य को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जो लोग आरएसएस की सोच और विचारधारा के बारे में जानना चाहते हैं, हम उन्हें इन खुले संवाद के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं।
    कई धार्मिक और नागरिक अधिकार संगठनों ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने कार्यक्रम में भागवत के शामिल होने का विरोध किया है। इनमें हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स, इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल और इंटरफेथ सेंटर ऑफ न्यूयॉर्क शामिल हैं।
    इसके अलावा, न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने भी कहा कि वह मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले इस कार्यक्रम का समर्थन नहीं करते। इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शामिल होने वाले हैं। हालांकि, ममदानी ने यह भी कहा कि यह श्निजीश् कार्यक्रम है। इसलिए संभव है कि इसे रद्द करने का अधिकार शहर के पास न हो। वहीं, अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने भागवत के मैडिसन स्क्वायर गार्डन कार्यक्रम का विरोध करने को लेकर ममदानी की आलोचना की। मिलबेन ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ममदानी और उनके जैसे समाजवादी लोग मोहन भागवत के मैडिसन स्क्वायर गार्डन कार्यक्रम का विरोध इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का विरोध करते हैं।
    मोहन भागवत बीते गत दिवस अमेरिका पहुंचे। यह यात्रा आरएसएस के 100 साल पूरे होने के मौके पर चलाए जा रहे वैश्विक संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है। भागवत 29 अगस्त को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें करीब 5,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों के लिए आयोजित किया गया है।

    Desh New Delhi RSS tazza khabar tazza khabar in hindi The Mayor of New York opposed Bhagwat's event at Madison Square Garden.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष

    August 27, 2026

    अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म

    August 27, 2026

    राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.